Haldwani Violence Update : हल्द्वानी हिंसा में 6 लोगों की मौत, 250 से अधिक जख्मी, स्कूल-दुकान-इंटरनेट सब बंद…

Haldwani Violence Update: हल्द्वानी हिंसा में 6 लोगों की मौत, 250 से अधिक जख्मी, स्कूल-दुकान-इंटरनेट सब बंद
Facebook
X
WhatsApp

Haldwani Violence Update : उत्तराखंड के हल्द्वानी में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान गुरुवार को भारी बवाल हो गया। मदरसा और उससे लगी एक इमारत, जिसमें नमाज पढ़ा जाता था, नगर निगम प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर उसे बुलडोजर से ढहा दिया। इस कार्रवाई को लेकर हिंसा भड़क उठी और उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया, आगजनी की। घटना को लेकर इलाके में तनावपूर्ण माहौल है।

गुरुवार की घटना में छह लोगों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, 250 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें 100 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हिंसाग्रस्त इलाके में कर्फ्यू लगा हुआ है। दंगाईयों को देखते हुए गोली मार देने के आदेश हैं। वहीं, तनाव को देखते हुए जिले के सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय भी आज बंद रहेंगे।

Haldwani Violence Update : कैसे शुरू हुई हिंसा ?


खबरों के मुताबिक, हल्द्वानी के वलनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर इलाके में मलिक के बगीचे में एक मदरसा और नमाज स्थिल का निर्माण किया गया था। नगर निगम के मुताबिक, इसे तीन एकड़ जमीन का अतिक्रमण कर बनाया गया था, जिसे खाली करने के लिए 30 जनवरी को नोटिस भी सर्व किया गया था। जिसके खिलाफ मदरसा चलाने वाली संस्था हाईकोर्ट गई थी मगर उच्च न्यायालय ने भी उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

Haldwani Violence Update

जिसके बाद 8 फरवरी को नगर निगम की टीम जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान मौके पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, इनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

1670167 t6lhid4haldwani madrasa

वह कार्रवाई का विरोध करते हुए मौके पर मौजूद अधिकरियों और पुलिसकर्मियों से बहस कर रही थीं। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना को चारों तरफ से घेर लिया। कई गाड़ियों को फूंकने के बाद ट्रांसफार्मर में भी आग लगा दी, जिसके कारण पूरे इलाके में बिजली ठप हो गई। उपद्रवियों के हमले में एसडीएम, पुलिसकर्मी, निगमकर्मी और पत्रकार भी चोटिल हुए। हालात को नियंत्रण के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी और आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

Haldwani Violence Update : स्कूल-दुकान-इंटरनेट सब बंद

हिंसाग्रस्त वलनभूलपुरा इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पूरा हल्द्वानी शहर छावनी में तब्दील है। जिले में पुलिस, पीएसी और अद्धसैनिक बलों के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। हालात को देखते हुए इंटरनेट से लेकर दुकान और स्कूलों तक को बंद रखने का आदेश दिया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक आवश्यक कार्य होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें।

1670162 image1707446112

Haldwani Violence Update : दंगाईयों से की जाएगी क्षतिपूर्ति

1670164 3j0g48qchaldwani

गुरुवार को हुई हिंसा में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। फिलहाल प्रशासन इसका आकलन करने में जुटा है। वहीं, पुलिस उपद्रवियों की तलाश कर रही है। नैनीताल डीएम ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना का वीडियो मौजूद है, उसकी मदद से उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है। शहरभर में दंगाईयों के पोस्टर लगाए जाएंगे और हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई उन्हीं से की जाएगी।

https://youtu.be/E3n-4kaF44s?si=8yD_q8LwlGaRTGo4

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें