Hamirpur News: बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा गला रेतकर की गई अधेड़ की हत्या!

Facebook
X
WhatsApp

लोकेशन – हमीरपुर यूपी
रिपोर्टर – जीतेन्द्र कुमार

Hamirpur News: आज सुबह हत्या की ख़बर सुनते ही जनपद में हड़कंप मच गया, हत्या की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्कॉड की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी।

पूरा मामला मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव का है जहां बीती रात घर में सो रहे अधेड़ ठाकुरदास अहिरवार की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या करदी। मृतक के बेटे नरेश ने बताया कि बीती रात घर पर सभी लोग सो रहे थे और बड़ा भाई चित्रकूट गया हुआ था,जब रात में भतीजी फोन चार्ज में लगाने कमरे में गई तो बाबा के कमरे में खून फैला देख चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर घर के सभी लोग जागे और घटना की सूचना स्थानीय थाना मुस्करा को दी गई।

सूचना मिलते ही एएसपी हमीरपुर, राठ सीओ सहित फोरेंसिक टीम और डॉग स्कॉड टीम भी मौके पर पहुंच गई। फील्ड यूनिट द्वारा घटन स्थल का निरीक्षण कर सैंपल इकट्ठे किए गए और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है,जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें