Hardik Pandya And Jasmin Walia: नताशा से तलाक के बाद क्या हार्दिक पांड्या इन्हें डेट कर रहे हैं? वायरल हुई तस्वीरें!

Facebook
X
WhatsApp

Hardik Pandya And Jasmin Walia: 23 फरवरी 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मैच में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के शानदार प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा, लेकिन स्टेडियम में बैठी एक खास मेहमान भी सुर्खियों में रहीं। (Hardik Pandya And Jasmin Walia) जब कैमरा दर्शकों की ओर घूमा तो एक चेहरे की खुशी देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई, जिनका नाम अब हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ा जा रहा है। आखिर क्या है इस रिश्ते की सच्चाई? आइए जानते हैं, पूरा मामला…

सिंगर और एक्ट्रेस जैसमीन वालिया पिछले कुछ समय से हार्दिक पांड्या के साथ नाम जुड़ने को लेकर बेहद सुर्खियों में थीं। जैस्मिन वालिया एक ब्रिटिश- भारतीय सिंगर और टेलीविजन पर्सनैलिटी हैं, जिन्होंने जैक नाइट के साथ मिलकर ”बॉम डिग्गी” जैसे हिट गाने से लोकप्रियता हासिल की हैं। (Hardik Pandya And Jasmin Walia) आपको बता दें, यह गाना बाद में बॉलीवुड फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में भी शामिल किया गया। उनकी भारतीय जड़ों और संगीत करियर ने उन्हें यूके और भारत दोनों में एक मजबूत फैन बेस दिलाया है।

image 266

IND VS PAK मैच के दौरान जब हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का विकेट लिया तो कैमरा दर्शकों की ओर घूमा और जैस्मिन वालिया की खुशी को कैद कर लिया। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे हार्दिक और जैस्मिन के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई। इस तस्वीर के बाद अब फैंस ये अटकलें लगा रहे हैं, कि क्या हार्दिक पंड्या अपने पहली पत्नी को तलाक देने के बाद अब इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे है?

हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई जब दोनों ने ग्रीस में अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक ही जगह की तस्वीरें पोस्ट कीं थी । (Hardik Pandya And Jasmin Walia) इसके बाद से फैंस अंदाजा लगाने लगे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक न तो हार्दिक और न ही जैस्मिन ने इस रिश्ते को लेकर कोई बयान दिया है, लेकिन स्टेडियम में उनकी मौजूदगी और वायरल तस्वीरों ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है। फैंस अब इस नए रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

image 267

Hardik Pandya And Jasmin Walia: हार्दिक पांड्या का नताशा के साथ हो चुका है तलाक

हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 31 मई 2020 को बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। लेकिन बीते साल दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ गई। नताशा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक की जीत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिससे लोगों को उनके अलगाव का अंदाजा लगने लगा।

https://youtu.be/Dnx3uOmoq7I?si=fXwNfpu7GVIr4YDI

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें