Hardoi News: खड़े ट्रक से ग़ायब हो गया डीज़ल, पुलिस पर उठे सवाल

Hardoi News: खड़े ट्रक से ग़ायब हो गया डीज़ल, पुलिस पर उठे सवाल
Facebook
X
WhatsApp

Hardoi News: जिले में पुलिस लगातार सवालों के घेरे में है। हरदोई पुलिस (Hardoi News) पर लगातार सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हरदोई पुलिस क्षेत्र की जनता को सुरक्षा का विश्वास दिलाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। हरदोई में दिन पर दिन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चोर घरों से लेकर वाहनों तक को निशाना बना रहे हैं। घर हो, दुकान हो, वाहन हो चोर किसी को भी नहीं बक्श रहे हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से जनपद में पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

हरदोई पुलिस एक और जहां पैदल गश्त कर सुरक्षा का भरोसा दिला रही है। वहीं लगातार हरदोई की पुलिस लचर कार्यशैली भी सामने आ रही है। चोरी व अपराध रोकने के लिए लगातार पुलिस अधिकारियों द्वारा कोबरा, यूपी 112 को गश्त करने के निर्देश हैं लेकिन फिर भी चोर बिना किसी भय के घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र से ही जुड़ा हुआ है जहां चोरों ने हीरो मोटरसाइकिल शोरूम के बाहर खड़े ट्रक से डीजल चोरी कर लिया हैं। चोरों द्वारा बिना किसी भय के खड़े ट्रक से डीजल चोरी किया है। इसकी जानकारी ट्रक ड्राइवर द्वारा पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Hardoi News: कहाँ थी पुलिस की कोबरा टीम

शहर कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल रोड पर 19 मार्च की सुबह लगभग 3ः00 बजे के आसपास हीरो शोरूम के बाहर मोटरसाइकिल लेकर पहुंचे ट्रक से 200 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी है। शहर कोतवाली की कोबरा 1 एक बार फिर अपनी बेफिक्री को लेकर चर्चा में आ गई है। कोबरा वन के होते हुए भी सड़क पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी हो गया। ऐसे में शहर कोतवाली की कोबरा 1 पर सवाल खड़े हो गए हैं यदि कोबरा 1 गश्त कर रही थी तो चोर इतने निर्भीक कैसे हो गए।

कोबरा 1 तैनात पुलिसकर्मी लगातार सवालों में है। 13- 14 मार्च की रात जिन्दपीर चौराहे के निकट चोरों ने धाबा बोल कर लाखों रुपए के समान पर हाथ साफ़ कर दिया तब भी शहर कोतवाली की कोबरा 1 सोती रही। यदि शहर में कोबरा वन ऐसे ही कार्य करेगी तो दिन पर दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती रहेंगी। जनपद में चोरी की घटनाएं बढ़ने का एक प्रमुख कारण है की घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोई भी सख्त कार्यवाही नहीं की जाती है जिसके चलते कोबरा और पिकेट पुलिस कर्मी निर्भीक होकर आराम फरमाते हैं।

https://youtu.be/8h0pZxKU3W8?si=g0gZQclNvalG0lam

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें