Hardoi News: उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू है। चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर चुका है। इस बार चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा पारदर्शिता (Hardoi News) लाने के लिए कई नए प्रयोग भी किए गए हैं। चुनाव में अवैध धन पर लगाम लगाने के लिए सख़्ती के निर्देश सभी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों को दिए गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा अब तक चुनाव में कितना अवैध धन बरामद किया है इसकी भी जानकारी दी गई है। इसी के साथ राजनीतिक दलों से जुड़ी हुई जानकारी अब जनता देख सकेगी। इसके भी इंतजाम किए गए हैं।
दिल्ली: शराब घोटाला मामले में कोर्ट में के. कविता की पेशी. #india24x7livetv #NewsUpdate pic.twitter.com/b6ZjpXm4Uq
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 23, 2024
चुनाव आयोग द्वारा प्रत्याशियों के बैकग्राउंड को भी क्षेत्र की जनता जान सकेगी साथ ही चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिए हैं कि यदि राजनीतिक दलों द्वारा दागी उम्मीदवार को मैदान में उतरना है तो उन्हें यह भी बताना होगा कि आखिर उन्हें साफ छवि का उम्मीदवार क्यों नहीं मिला। चुनाव आयोग द्वारा लगातार चुनाव में पारदर्शिता लाने का कार्य किया गया है।
Hardoi News: एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड होगा एप
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देश के बाद हरदोई के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि केवाईसी ऐप से क्षेत्र की जनता प्रत्याशी का पूरा ब्योरा जान सकेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता अपने प्रत्याशी का पूरा ब्यौरा अपने एंड्रॉयड फोन पर केवाईसी जो कैंडिडेट एंड्राइड मोबाइल एप डाउनलोड करके जान सकेंगे।
घर बैठे ही अपने प्रत्याशी का पूरी जानकारी जनपद की जनता देख सकेगी। इस ऐप का इस्तेमाल जनता क्यूआर कोड को स्कैन कर अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकेगी।इस मोबाइल ऐप से जनता राजनीतिक दल के प्रत्याशी की संपत्ति, आय, आपराधिक और अन्य जानकारियां घर बैठे ले सकेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग की ओर से दिए गए क्यूआर कोड को सभी शहरी और ग्रामीण सरकारी कार्यालय में लगवाए जाएंगे और लोगों को ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।










