कोतवाली सिकंदराराऊ के एनएच 91 अलीगढ़ हाईवे मोड पर शुक्रवार की सुबह एक बुलेट बाइक को तेज रफ्तार से आई कैंटर ने रौंद दिया। जिससे बाइक चला रहे पुत्र की मौत हो गई, वहीं पिता गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांधीनगर लोकसभा सीट से आज नामांकन करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह#Gandhinagar #LokSabhaElections2024 #AmitShah #political #government #newsupdate #india24x7livetv pic.twitter.com/nmcmmyXZ8A
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) April 19, 2024
Hathras Accident :जानकारी के अनुसार सनी कश्यप पुत्र नेम सिंह निवासी गांव पिपरई थाना बरला अलीगढ़ अपने पिता नेम सिंह को पीछे बिठाकर बाइक पर सवार को कहीं रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह रतनपुर फॉर्म के निकट एनएच बाईपास मोड पर पहुंचा कि एक तेज गति से आ रही कैन्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के चलते शनि को गंभीर चोटें आई उसे उपचार के लिए सीएचसी पर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Hathras Accident :क्या है हादसे का कारण
Hathras Accident :उधर उसके पिता नैम सिंह को भी गंभीर चोटें आई हैं जिसको लेकर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसा के बाद कैंटर चालक तेज गति से वाहन को भगा ले गया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसका पीछा कर नंबर नोट कर लिया। सीएचसी पहुंच कर पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के काफी लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।









