Hathras News : सत्संग के दौरान मची भगदड़ में दर्दनाक हादसा, 27 लोगों की मौत,दर्जनों लोग घायल

Hathras News : सत्संग के दौरान मची भगदड़ में दर्दनाक हादसा, 27 लोगों की मौत,दर्जनों लोग घायल
Facebook
X
WhatsApp

Hathras News : यूपी के हाथरस जिले के रतिभानपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिकंदराराऊ में सत्संग के दौरान अचानक भगदड़ मच गयी। यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। जहां भारी संख्या में लोग सत्संग सुनने के लिए आये थे। सत्संग समाप्त होने के बाद जैसे ही भीड़ निकलने लगी। तभी अचानक वहां भगदड़ गयी। हादसे में कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि भगदड़ में 27 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर मिल रही है। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी है।

Hathras News : भीषण गर्मी और भीड़ के चलते हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार रतिभानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदराराऊ में सत्संग के दौरान उस समय बड़ा हादसा हो गया। जब यहां अचानक सत्संग खत्म होने के बाद यहां भगदड़ मच गयी। दरअसल मंगलवार को भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। जहां सत्संग सुनने के लिए भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हुई थी। इस दौरान सत्संग समाप्त होने के बाद जैसे ही लोग वहां से निकलने लगे।

hathras news

गर्मी के चलते जल्दी बाहर निकलने के चलते वहां भगदड़ मच गयी। जल्दी बाहर निकलने की होड़ में लोग एक-दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। देखते ही देखते महिलाएं और बच्चे गिरते चले गए और भीड़ उनके ऊपर से दौड़ रही थी। कोई बचाने वाला नहीं था। चारों ओर चीख पुकार मच गयी। भगदड़ में महिलाएं और बच्चे लोगों के पैरों तले कुचल गये। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। चारों तरफ लोगों की लाशें बिछी पड़ी देख लोग सहम गये। बताया जा रहा है कि हादसे में 27 से ज्यादा लोगों ने मौत हो गयी। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं।

1757033 hathras news2

आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां कई लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

image 28

Hathras News : CM योगी ने लिया हाथरस घटना का संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

image 29

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे की जांच के आदेश दिये हैं। एडीजी आगरा जोन व कमिश्नर अलीगढ़ सत्संग के दौरान हुए इस भीषण हादसे की संयुक्त जाँच करेंगे।

https://youtu.be/1ykpq45Y1pw?si=sp-hm9LuMRqODR_F

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें