हेलीकॉप्टर क्रैश: राजस्थान के भरतपुर में शनिवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हादसा उच्चैन थाना क्षेत्र के गांव नगला चक के बीजा में हुआ। हादसे का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर ने आगरा (यूपी) से उड़ान भरी थी और भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में पिंगोरा गांव के पास गिरा। उसके टुकड़े-टुकड़े बिखर गए। लड़ाकू विमान में हवा में आग लग गई थी। (हेलीकॉप्टर क्रैश) घटना की सूचना पर पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों की भीड़ जुटी है।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्लेन में कितन पायलट थे या फिर जान-माल का कितना नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक प्लेन में आसमान में ही आग लग गई थी और देखते ही देखते जलता हुआ फाइटर जेट गिर गया। घटनास्थल के नजदीक ही रेलवे स्टेशन भी है।
भरतपुर के जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि विमान उच्चैन थाना क्षेत्र के खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे का शिकार विमान कोई हेलिकॉप्टर था या फिर लड़ाकू विमान तथा इसमें जानमाल का कितना नुकसान हुआ है। सिंह ने कहा कि दुर्घटना के संबंध में अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा है। डीएम ने बताया कि हो सकता है कि तकनीकी खराबी की वजह से ये हादसा हुआ हो. हालांकि यह जांच का विषय है. डीएम ने कहा कि गनीमत रही है कि रिहाइशी इलाके में यह हेलिकॉप्टर क्रैश नहीं हुआ नहीं तो अधिक नुकसान हो सकता था. सूत्रों के मुताबिक, इंडियन एयरफोर्स का ये हेलीकॉप्टर बताया जा रहा है. एयरफोर्स के अधिकारी वहां पहुंच चुके हैं. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.
ये भी पढ़े-https://crimecomplaint.com/plane-crash-news-big-accident-in-rajasthan-mp-3-plane-crash-at-the-same-time/












