HMPV Virus : देश में HMPV वायरस के 3 केस आए सामने, जानिए क्या है इसके लक्षण ?

HMPV Virus ,China's Hmpv Virus
Facebook
X
WhatsApp

HMPV Virus : चीन से निकला HMPV वायरस का खतरा अब भारत में भी फ़ैल चुका है। भारत में इस वायरस के अब तक तीन मामले सामने आ चुके है। पहले दो केस कर्नाटक से आये वहीं तीसरा मामला गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया है। कर्नाटक में जो केस सामने आया है उसमें एक एक आठ महीने का बच्चा और अहमदाबाद से तीन महीने की बच्ची संक्रमित हुई है। बता दें कि चीन में इस वायरस के चलते काफी गंभीर हालात बने हुए हैं।

HMPV Case in India : इस राज्य में 2 महीने का बच्चा निकला पॉज़िटिव

image 28

भारत में अब तक कुल तीन केस पोजिटिव मिले हैं। आज जैसे ही गुजरात के अहमदाबाद में पहला मामला सामने आया है गुजरात सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने HMPV वायरस को लेकर जरूरी दिशा- निर्देश जारी कर दिए। भारत में आये तीन मामलों ने पूरे देश की चीन बढ़ा दी है। बता दें कि गुजरात से जो मामला सामने आया है वो बच्चा मूल रूप से मोडासा के पास एक गांव का रहने वाला है। बच्चे की तबियत ख़राब होने पर उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

image 29

डॉक्टरों के मुताबिक़ फिलहाल बच्चे की तबियत सही है। बच्चे में मामूली से सर्दी- जुखाम के ही लक्षण दिखे थे। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि पॉजिटिव पाए गए बच्चे में इससे पहले कोई और बीमारी नहीं थी। उसे नार्मल सर्दी वाले लक्षण मिलते ही अस्पताल ले जाया गया था। जहाँ उसकी रिपोर्ट पोजिटिव आई थी।

image 30

HMPV वायरस क्या है ?


HMPV एक तरह का वायरस है। जो साँस नली के जरिये शरीर में प्रवेश करती है। कोरोना भी कुछ इसी तरह का था। दोनों वायरस के लक्षण लगभग एक सामान के थे। HMPV वायरस जो कोरोना से थोड़ा लगा है उसमें ये है कि ये बच्चों में ज्यादातर रूप से पाया जा रहा है। यह वायरस बच्चों को जल्दी संक्रमित कर रहा है।

चीन में फैल रहे HMPV वायरस ने भारत में दी दस्तक, कर्नाटक में 3 बच्चे मिले  संक्रमित, देश में अलर्ट

इस वायरस का सबसे आम लक्षण खांसी ही है। जो बलगम के साथ होती है। इसके साथ फिर हल्का बुखार आता है। इस वायरस से संक्रमित होने के बाद कुछ मामलों में गंभीर लक्षण आ सकते हैं। इसमें सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, जो अक्सर सीने में दर्द के साथ होती है।

https://youtu.be/fU4gfgcFM4s?si=koOXVyddE5vrIMBv

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें