Murshidabad Violence Against Waqf Law: पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून को लेकर तनाव, मुर्शिदाबाद में अब कैसे हैं हालात?

Facebook
X
WhatsApp

Murshidabad Violence Against Waqf Law: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शुक्रवार (11 अप्रैल) को वक्फ कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुआ, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वैन और सार्वजनिक बसों समेत अन्य गाड़ियों में आग लगाई और पथराव किया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने मालदा में रेल की पटरियों पर भी धरना दिया, जिससे सड़क और ट्रेन यातायात बिगड़ गए। कई ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया। रेलवे स्टेशन पर पथराव की वजह से 10 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। (Murshidabad Violence Against Waqf Law) भीड़ को काबू में लाने के लिए पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके साथ ही शमशेरगंज में BSP के जवान भी तैनात किए गए। हालांकि, अब पुलिस का कहना है कि इलाके में स्थिति नियंत्रण में है।

Murshidabad Violence Against Waqf Law: बंगाल पुलिस ने दिया अपडेट

बंगाल पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने स्थिति के नियंत्रण होने की जानकारी दी है। पुलिस ने कहा, ‘जंगीपुर के सुती और समसेरगंज इलाकों में स्थिति अब नियंत्रण में है। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से बेकाबू भीड़ को कंट्रोल कर लिया गया है। और नेशनल हाइवे पर यातायात भी नॉर्मल हो गए है।’

image 128

पुलिस ने आगे कहा कि हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (Murshidabad Violence Against Waqf Law) और गलत जानकारी फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। हम जनता से यही अपील करेंगे कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

राज्यपाल ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश

मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले ही आभास था कि कुछ गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए उन्होंने इसकी जानकारी पहले ही CMO को दे दी थी। उन्होंने आगे कहा कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और प्रदर्शन के नाम पर किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसलिए पुलिस को भी स्थिति पर काबू पाने के निर्देश दिए गए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें