गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: जलने से पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत, हृदयविदारक घटना से मचा कोहराम

Facebook
X
WhatsApp

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला थाना इलाके के देवकली गांव में शनिवार की देर रात पति-पत्नी और दो बच्चों की जलने से मौत हो गई। गांव के लोग पारिवारिक कलह की बात कर रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना से गांव में कोहराम मच गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
गांव के 42 वर्षीय इंद्र बहादुर मौर्य बाजार में सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। गांव के लोगों का कहना है कि उसका पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को सुबह उसके घर से धुआं निकल रहा था।
आसपास के लोगों ने गेट तोड़कर देखा तो इंद्र बहादुर, उसकी पत्नी सुशीला देवी(38), पुत्री चांदनी(10) और पुत्र आर्यन (8 )का जला हुआ शव एक ही बेड पर पड़ा था।

4 248
गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: जलने से पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत, हृदयविदारक घटना से मचा कोहराम

महिला के शरीर पर कई जगह कटने का निशान भी मौजूद हैं। मौके पर देखने से लग रहा है कि आग लगने के पूर्व संघर्ष भी हुआ है। कमरे से मिट्टी के तेल की बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई है।

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=44575

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें