I.N.D.I.A. Alliance: ‘मेरा वहां दम घुटने लगता, भाड़ में जाएं…’, असदुद्दीन ओवैसी ने I.N.D.I.A. गठबंधन पर बोला हमला

Facebook
X
WhatsApp

I.N.D.I.A. Alliance: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर से विपक्ष के नेतृत्व वाले I.N.D.I.A. गठबंधन पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अगर वह इस गठबंधन का हिस्सा बनते, तो उनका दम ही घुटने लगता. दिल्ली में लोगों को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि वह इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि ये गठबंधन भाड़ में जाएं.

इंडिया गठबंधन में शामिल होने का न्योता नहीं मिलने पर ओवैसी ने कहा कि उन्हें इसकी बिल्कुल भी परवाह नहीं है. ओवैसी ने कहा, ‘हम I.N.D.I.A. गठबंधन में नहीं हैं और मुझे इसकी परवाह भी नहीं है. मेरा वहां दम घुटता. वे अपनी विचारधारा पर बीजेपी के खिलाफ क्यों नहीं खड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर वे हमें टिकट देंगे तो उन्हें हिंदू वोट नहीं मिलेगा.’ उन्होंने कहा, ‘मैं ये बातें खुले तौर पर कह रहा हूं और वे इसे बंद दरवाजों के पीछे कहते हैं.’

राहुल को मुस्लिम लीग ने डूबने से बचाया: ओवैसी

लोगों को संबोधित करते हुए ओवैसी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. ओवैसी ने कहा कि वायनाड में राहुल की डूबती नैया को मुस्लिम लीग ने बचाया था, जब वह 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से हार गए थे. अमेठी को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है. अमेठी राहुल की पारंपरिक सीट भी रही है. हालांकि, लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार मिली.

ओवैसी ने कहा, ‘राहुल गांधी अमेठी में हार गए, लेकिन उन्हें वायनाड में जीत मिली. असदुद्दीन औवेसी ने वहां चुनाव नहीं लड़ा. वहां मेरी बीजेपी के साथ कोई डील नहीं हुई. वे वायनाड से जीते क्योंकि वहां मुस्लिम लीग है. मुस्लिम लीग ने उन्हें डूबने से बचाया.’

राहुल पर तंज की ये है वजह

हैदराबाद सांसद ने राहुल गांधी पर तीखा हमला ऐसे समय पर बोला है, जब कांग्रेस नेता ने हाल ही में उन्हें लेकर इशारों में कुछ कहा. राहुल ने कहा कि सरकारी एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं के ऊपर हमला किया जा रहा है. लेकिन एआईएमआईएम नेताओं के खिलाफ कोई भी केस दर्ज नहीं किया गया है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें अपना मानते हैं.

तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा था, ‘कांग्रेस सिर्फ भारत राष्ट्र समिति (BRS) से नहीं लड़ रही है, बल्कि वह बीजेपी और एआईएमआईएम से भी लड़ रही है.’ उन्होंने कहा था, ‘केसीआर (के.चंद्रशेखर राव) के खिलाफ कोई केस नहीं है. एआईएमआईएम के खिलाफ कोई केस नहीं है. सिर्फ विपक्ष पर हमला किया जाता है. पीएम मोदी कभी अपने ही लोगों पर हमला नहीं करते. वह आपके सीएम और एआईएमआईएम नेताओं को अपना मानते हैं, इसलिए उनके खिलाफ कोई केस नहीं है.’

https://youtu.be/NHxPqm0J7cM?si=898najg4ye_4KTPj

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56468

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें