लखीमपुर खीरी में पिता जी के सपनों की नगरी बनाऊंगा, इसी में मिलेगा यश : अमन गिरि

Facebook
X
WhatsApp

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि ने उपचुनाव में जीत हासिल कर अपने दिवंगत विधायक पिता अरविंद गिरि को श्रद्धांजलि दी है। दो माह पूर्व 6 सितंबर को विधायक अरविंद गिरि का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था। रिक्त सीट पर भाजपा नेतृत्व ने उनके पुत्र अमन गिरी को चुनाव लड़ाया था। यह संयोग है कि ठीक दो महीने बाद 6 नवंबर को गोला उपचुनाव का परिणाम आया, जिसमें रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर अमन गिरि ने अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी।

विधानसभा चुनाव में पिता अरविंद गिरि ने 126534 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के विनय तिवारी को 29294 मत के अंतर से हराया था। उपचुनाव में अमन गिरी को 124810 वोट मिले, लेकिन उन्होंने प्रतिद्वंदी विनय तिवारी को 34298 मतों से हराया। चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अमन गिरि ने जहां पिता के सपने को साकार करने का वादा किया, तो वहीं सपा प्रत्याशी विनय तिवारी ने जनादेश को स्वीकारने की बात कही।

सिकंद्राबाद में गोला विधानसभा उप चुनाव के लिए कस्बे में पांच मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसमें कस्बे में भाजपा जहां 92 वोट से आगे रही तो वहीं रायपुर में 257 और रोशननगर में 52 वोट से सपा आगे रही। कस्बे में भाजपा को 1162 और सपा को 1070 मत मिले। बूथ संख्या 333 पर भाजपा को 109 व सपा को 327, बूथ संख्या 334 पर भाजपा को 211 व सपा को 183, बूथ संख्या 335 पर भाजपा को 160 व सपा को 184, बूथ संख्या 336 पर भाजपा को 434 व सपा को 212 एवं 337 बूथ संख्या पर भाजपा को 248 व सपा को 164 मत मिले। जबकि रायपुर मतदान केंद्र के तीनों बूथ पर भाजपा को 596 व सपा को 853 मत मिले। वहीं रोशननगर मतदान केंद्र के तीन बूथों पर भाजपा को 713 व सपा को 765 मत मिले।

जैसे ही जीत का एलान हुआ कि मंडी परिसर के बाहर खड़े कार्यकर्ताओं का हुजूम जबरन गेट के अंदर दाखिल हो गया। समर्थकों ने अमन गिरि को घेर लिया और वहां पर खूब रंग-गुलाल उड़ा। लखीमपुर से गोला पहुंचने पर अमन गिरि के काफिले को समर्थकों ने नगर सीमा पर ही रोक लिया। समर्थकों ने फूल मालाओं से अमन गिरी को लाद दिया। विजय जुलूस में उत्साही समर्थकों ने जेसीबी पर सवार होकर बुलडोजर बाबा की जय के नारे लगाए। सदर चौराहे पर आकर अमन ने गोला की जनता का अभिवादन किया।

मतगणना स्थल पर पहुंचने से पहले अमन गिरि ने जहां दिवंगत पिता की समाधि को नमन करने के बाद पौराणिक शिव मंदिर समेत कई धर्मस्थलो पर पूजा अर्चना की। वहीं, शिवम चौराहा स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय में समर्थक टीवी स्क्रीन पर डटे रहे। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने 1500 से अधिक की लीड ली तो कार्यालय जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। लखीमपुर मतगणना स्थल पर अमन गिरि के जीत के एलान के साथ ही कार्यकर्ताओं ने सदर चौराहा, विकास चौराहा, शिवम चौराहा आदि स्थानों पर पटाखे लगाने शुरू कर दिए। उधर, सपा प्रत्याशी के आवास व कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर गोला विधानसभा में हुए उपचुनाव में भाजपा को विराट जीत मिलने पर कर्मठ कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को जीत की बधाई देते हुए आभार जताया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि भाजपा प्रत्याशी की यह शानदार जीत डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट जन विश्वास का प्रतीक है।

बिजुआ में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस दाउदपुर, जहानपुर, मालपुर, रायपुर, बैबहा, मुन्नू सिंह, गोंधिया, पड़रिया तुला, मुड़िया समेत क्षेत्र के गांवों में जश्न का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर भांगड़ा कर डांस किया। वही, अमीरनगर के परसपुर गांव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें