Pradeep Mishra: ‘नाभि ढकी रहेगी तो सुरक्षा बनी रहेगी…’, लड़कियों के पहनावे पर ये क्या बोल दिए कथावाचक प्रदीप मिश्रा?

Facebook
X
WhatsApp

Pradeep Mishra: राजस्थान के जयपुर में चल रही शिव महापुराण कथा में कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने ऐसा बयान दिया, जिससे लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर नाभि ढकी रहेगी तो सुरक्षा भी बनी रहेगी। अब सोशल मीडिया पर प्रदीप मिश्रा के इस बयान को लेकर बहस छिड़ गई है। आइये पूरा मामला जानते हैं।

Pradeep Mishra: कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने महिलाओं को दी नसीहत

जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन कथावाचर प्रदीप मिश्रा ने महिलाओं को उनके पहनावे पर नसीहत दे डाली। (Pradeep Mishra) उन्होंने तुलसी के पौधे का उदाहरण देते हुए कहा, “अगर तुलसी की जड़ दिखेगी तो वह सूख जाती है, वैसे ही लड़कियों की नाभि भी शरीर की जड़ होती है, इसे ढककर ही रखना चाहिए। अगर ये ढकी रहेगी तो उनकी सुरक्षा भी बनी रहेगी।”

प्रदीप मिश्रा ने आगे कहा, “आज के समय में अपराध बढ़ते जा रहे हैं क्योंकि लोगों का पहनावा और खाना बिगड़ गया है। (Pradeep Mishra) अगर हम शुद्ध खाना खाएंगे तो मन में शुद्ध विचार उत्पन्न होंगे, लेकिन अगर मांसाहार लेंगे तो मन तामसी प्रवृत्ति का हो जाता है। वहीं अगर हम संस्कृति के खिलाफ कपड़े पहनेंगे तो उससे अपराध बढ़ेगा। हमें इससे बचना चाहिए। इसमें सरकार या पुलिस कुछ नहीं कर सकती है। आपके संस्कार भी अपराधों को रोक सकते हैं।”

image 18

Pradeep Mishra: यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर प्रदीप मिश्रा की इस नसीहत पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। (Pradeep Mishra) एक यूजर ने लिखा कि कितनी घिनौनी सोच है इस आदमी की। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये क्या अजीब तर्क दे रहे हैं। थोड़ा बहुत ज्ञान पुरुषों को भी दे दें।’ वहीं कुछ यूजर्स कथावाचक के बयान पर सहमति भी जता रहे हैं। इस पर एक लोग ने लिखा, ‘कुछ लोग इसका विरोध करेंगे, लेकिन बात एकदम सच है।’

मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल पर भी की बात

महिलाओं के पहनावे के अलावा प्रदीप मिश्रा ने बच्चों द्वारा मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल पर भी चिंता व्यक्त की। (Pradeep Mishra) उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं। अब 4 अवस्थाएं नहीं सिर्फ 2 ही बची है। बचपन और बुढ़ापा क्योंकि मोबाइल ने बच्चों को समय से पहले ही जवान बना दिया। बच्चें अब जवानी में आने के साथ ही बुढ़ापे में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में माता पिता को अपने बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत है।

7 मई तक चलेगी कथा

बता दें कि शिव महापुराणा कथा में लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। इसके दूसरे दिन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सर्राफ और मंत्री गौतम दक भी कथा में शामिल हुए थे। यह कथा 1 मई से शुरू हुई, जो 7 मई तक जारी रहेगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें