Lucknow News: ‘नौकरी करनी है तो पहले धर्म परिवर्तन करो’!, Lulu Mall में चल रहा धर्मांतरण का खेल, महिला कर्मचारी के आरोप सुनकर हो जाएंगे हैरान

Facebook
X
WhatsApp
image 103

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में छांगुर बाबा धर्मांतरण गिरोह की गिरफ्तारी के बाद अब राजधानी लखनऊ स्थित लुलु मॉल (Lulu Mall) से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मॉल की महिला कर्मचारी ने अपने मैनेजर पर रेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव डालने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। (Lucknow News) इस सनसनीखेज खुलासे के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Lucknow News: रेप के बाद बनाया वीडियो… नौकरी के बदले धर्म परिवर्तन का डाला दबाव

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मैनेजर ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और उसके साथ बलात्कार किया। यही नहीं, उसने घटना का वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल किया और रकम ऐंठने लगा। (Lucknow News) जब युवती ने विरोध किया तो सिगरेट से जलाकर, गालियां देकर और मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया गया। पीड़िता की ओर से दर्ज एफआईआर में यह भी कहा गया है कि आरोपी मैनेजर लगातार उसे कहता था कि यदि मॉल में नौकरी करनी है, तो इस्लाम धर्म अपनाना पड़ेगा। उसने कई बार हिंदू धर्म और देवी-देवताओं का अपमान किया और उसकी आस्था पर चोट पहुंचाई।

Also Read –Bihar Politics: ‘एक्टर हैं, उनकी कोई विचारधारा नहीं, ऊल-जुलूल बयान देने में माहिर…’ तेजस्वी ने चिराग पासवान पर कसा तंज

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी का संबंध कई संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स और कुछ कथित धर्मांतरण नेटवर्क से भी हो सकता है। गौरतलब है कि यह घटना छांगुर बाबा धर्मांतरण कांड के सामने आने के तुरंत बाद प्रकाश में आई है। (Lucknow News) सूत्रों के अनुसार, छांगुर बाबा के गिरोह से जुड़े कई राज्यों में मौलाना, एनजीओ और फंडिंग नेटवर्क सक्रिय हैं जो लव जिहाद, ब्लैकमेलिंग और लालच के जरिए धर्मांतरण का रैकेट चला रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की साइबर फॉरेंसिक जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है।

Also Read –Bihar Chakka Jam: बिहार में बवाल, महागठबंधन का चक्का जाम, गांधी सेतु से लेकर स्टेशन तक हंगामा

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें