रिपोर्ट- बिशाल कुमार गुप्ता
Chandauli: नौगढ़-मझगाई रेंज के अंतर्गत बसौली गांव में शनिवार को वन विभाग की टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। (Chandauli) भैसौड़ा वन ब्लॉक के कंपार्टमेंट नंबर दो में करीब आधा दर्जन लोगों द्वारा की गई अवैध झोपड़ियों को विभाग ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्त कर दिया।
रेंजर मकसूद हुसैन ने बताया कि बसौली गांव के निवासी बबुंदर, मुन्ना, मारकंडेय, लालबहादुर, रामचंदर, कोमल, नर्सिंग और रामजी द्वारा वन भूमि पर अवैध कब्जा कर झोपड़ियां बना ली गई थीं। इन लोगों ने जंगल की भूमि पर निर्माण कर उसे निजी उपयोग में लेने का प्रयास किया, जो वन संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें –Jalaun News: उरई में विश्व शांति दिवस पर मौन साधना परिवार ने निकाली शांति यात्रा
सूचना मिलते ही शनिवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। (Chandauli) विभागीय कर्मचारियों ने झोपड़ियों को हटाया और कब्जा की गई भूमि को मुक्त कराया। इस दौरान किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ, लेकिन विभाग ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रेंजर मक़सूद हुसैन ने बताया कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आवश्यकतानुसार न्यायिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें –Azam Khan: ‘आजम खान पार्टी में आएंगे तो उनका भव्य स्वागत होगा… ‘ बसपा विधायक ने अटकलों पर सब बताया










