IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप का उत्साह चरम पर, भारत की जीत के लिए उन्नाव में हवन, विधि विधान से हुआ अनुष्ठान

IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप का उत्साह चरम पर, भारत की जीत के लिए उन्नाव में हवन, विधि विधान से हुआ अनुष्ठान
Facebook
X
WhatsApp

IND vs AUS Final: आईसीसी वनडे विश्व कप के खुमार में उन्नाव भी डूबा हुआ है। (IND vs AUS Final) रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए यहां जगह-जगह दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है।

नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक और हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी ने भी हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया। (IND vs AUS Final) बड़े हनुमान के मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा पाठ कर भारत की जीत की कामना की।

IND vs AUS Final

विमल द्विवेदी ने कहा कि करोड़ों भारतीय भारत की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने माना कि क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है लेकिन इस बार विश्व कप में भारतीय टीम अभी तक अजेय रही है। इसलिए उम्मीदें बढ़ गई हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के पास बेहतर खिलाड़ी और बेहतर रणनीति है। इसलिए वह विश्वास है कि भारत यह मुकाबला जरूर जीतेगा।

इस कार्यक्रम में जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, राघवेंद्र पांडेय, विष्णु गुप्ता, सुरेश सिंह सेंगर, मनीष अवस्थी, शिव सेवक त्रिपाठी, योगेंद्र तिवारी, दीपू तिवारी, मनीष मिश्रा, अखिल मिश्रा, मयंक दीक्षित, धर्मेंद्र शुक्ल अभिषेक, अनिल सोनी, केतन अवस्थी, दीपांशु अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों टीमों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा।

https://www.youtube.com/live/gGFgwT51NAQ?si=UIiFJy9Gcqk4heFC

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें