India Pak War: पेट्रोल- डीजल पर मची हड़कंप को लेकर तेल कंपनी का बड़ा बयान, जानें भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच क्या बोले

Facebook
X
WhatsApp

India Pak War: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान के साथ छिड़ी जांच की वजह से लोग भी घबराए हुए हैं। देश की स्थिति को देखकर लोग पेट्रोल की कमी की संभावना जता रहे हैं, जिसके चलते कई शहरों में पेट्रोल पंप पर भीड़ देखने को मिली। लोग युद्ध की संभावना को देखते हुए अपनी-अपनी गाड़ियों में पेट्रोल भराने पहुंचे। इसे लेकर अब इंडियन ऑयल कंपनी ने बयान जारी कर जरूरी बातें बताई है।

image 72

India Pak War: कंपनी ने जारी किया बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग से लोग काफी घबराए हुए हैं। इसकी वजह से उन्हें ईंधन की कमी का डर भी सता रहा है, जिसके चलते गुरुवार रात को कई शहरों में लोग अपनी-अपनी गाड़ियां लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गए। (India Pak War) स्थिति को देखते हुए तेल कंपनी इंडियन ऑयल कंपनी ने बयान जारी करके लोगों से परेशान नहीं होने की अपील की। तेल कंपनी ने कहा, इंडियन ऑयल के पास पूरे देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है, इसलिए घबराकर अतिरिक्त खरीदारी करने की जरूरत नहीं है। हमारे सभी आउटलेट पर ईंधन और LPG उपलब्ध है। हमारी आपूर्ति लाइनें भी सुचारू रूप से चल रही है। आप शांत रहकर और गैरजरूरी भीड़ से बचकर हमें बेहतर सेवा करने में मदद करें। आपका सहयोग हमारे लिए बहुत जरूरी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें