India Vs Australia : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मेलबर्न के एमसीजी मैदान पर खेला जा रहा है। (India Vs Australia) ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गुरुवार को टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है।
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे सेशन में 6 विकेट पर 308 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस नाबाद हैं।
विकेटकीपर एलेक्स कैरी (31 रन) को आकाश दीप ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। जसप्रीत बुमराह ने मिचेल मार्श (4 रन), ट्रैविस हेड (शून्य) और उस्मान ख्वाजा (57 रन) को आउट किया। मार्नस लाबुशेन (72 रन) वॉशिंगटन सुंदर और डेब्यू मैच खेल रहे सैम कोंस्टास (60 रन) रवींद्र जडेजा का शिकार बने।
मेलबर्न टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के लगातार दो विकेट गिरे, बुमराह ने हेड को शून्य पर किया आउट#india24x7livetv #BreakingNews #LatestUpdates #JaspritBumrah #Australian pic.twitter.com/uIMBZnUeKB
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 26, 2024
इंडियन टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट की प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किए। जोश हेजलवुड और नाथन मैकस्वीनी बाहर हुए हैं। उनकी जगह स्कॉट बोलैंड और सैम कोंस्टास को एंट्री मिली। भारत ने पहला और ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट जीता, इसलिए सीरीज 1-1 से बराबर है। तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था।
India Vs Australia : मेलबर्न टेस्ट के लिए दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड।









