Chandauli: चंदौली छात्राओं को मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -बिशाल कुमार गुप्ता

Chandauli: नौगढ़-मिशन शक्ति फेस-5 के तहत गुरुवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, नौगढ़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। (Chandauli) कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी नामेन्द्र कुमार रावत और थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने छात्राओं को सुरक्षा, साइबर अपराध और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

WhatsApp Image 2025 10 30 at 4.32.46 PM 1

ये भी पढ़ें –Delhi Police Affidavit on 2020 Riots: ट्रंप के भारत आने पर ही क्यों भड़के थे दंगे? दिल्ली पुलिस ने बताया बड़ा गेमप्लान!

कार्यक्रम की शुरुआत में सीओ नामेन्द्र कुमार रावत ने मिशन शक्ति अभियान के तहत लागू नए कानूनों की जानकारी दी। (Chandauli) उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में वे ऑनलाइन माध्यम से एफआईआर दर्ज कर सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने साइबर क्राइम से बचाव के उपाय भी साझा किए।

थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने छात्राओं को 1930 1090 1076 1098 नंबर की उपयोगिता समझाई और उन्हें मोबाइल से नंबर डायल कर प्रैक्टिस भी कराई। (Chandauli) उन्होंने कहा कि यह नंबर महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक त्वरित सहायता सेवा है, जिसका उपयोग संकट की स्थिति में किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें –Chandauli: चंदौली थाना चकरघट्टा पुलिस टीम द्वारा 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

इस अवसर पर उप निरीक्षक अभय प्रताप सिंह और महिला आरक्षी सरिता ने भी छात्राओं से संवाद किया और उन्हें आत्मरक्षा के उपायों के बारे में बताया। (Chandauli) विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें