Instagram Reel: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के रहने वाले एक शख्स पर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, अब इसके वायरल होने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि सुनील कुमार नाम के शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में रील बनाने के लिए अपनी कार प्लेटफॉर्म पर चलाई थी. फिलहाल, जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला सुर्खियों में आने के बाद इंस्ट्राग्राम अकाउंट से यह रील हटा ली गई है. हालांकि, वीडियो में नजर आ रही कार का नंबर UP-80 FJ 0079 है. वहीं, कार मालिक का नाम सुनील बताया जा रहा है. (Instagram Reel) जोकि आगरा शहर के रामनगर जगदीशपुरा इलाके का रहने वाला है. फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है.
प्रशस्ति बोलीं- रेलवे एक्ट की धारा 159 व 147 के तहत FIR दर्ज
इस मामले में आगरा मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कार चलाते हुए वीडियो वायरल हो गया था. वहीं, ये घटना 8 मार्च की रात 11:30 बजे सुरक्षा चूक के कारण हुई.
उन्होंने कहा कि हम इस मामले में कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं.प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में सुनील कुमार नाम के शख्स की पहचान हो गई है. उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 159 व 147 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जा रही है.
https://youtu.be/Ma7akG6M-Iw









