Jaipur Fire News : राजस्थान के जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जयपुर के विश्वकर्मा स्थित एक मकान में गुरुवार को सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरे परिवार का एक भी सदस्य बाहर नहीं आ सका और जिंदा जल गया। मिली जानकारी के मुताबिक, घर में आग लगने की घटना सिलेंडर में लीकेज होने के कारण से लगी है। इसमें एक ही परिवार 5 लोगों की मौत हुई, जिसमें एक दपंत्ति सहित तीन बच्चे शामिल हैं। वहीं, इस घटना को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी संज्ञान में लिया है और मृतकों के प्रति शोक प्रकट किया है।
जयपुर के एक घर में लगी भीषण आग, जिंदा जला पूरा परिवार.👇👇👇https://t.co/XbTeIXxUy2
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 21, 2024
Jaipur Fire News : मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
सीएम शर्मा ने एक्स पर कहा कि जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि घायलों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देश भी दिए गए हैं।

Jaipur Fire News : सभी मृतक बिहार के थे रहने वाले
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव में गुरुवार को एलपीजी सिलेंडर के रिसाव के कारण एक घर में भीषण आग लग गई। इसमें परिवार के एक दंपत्ति उनके तीन बच्चे जिंदा जल गए। सभी मृतक बिहार के मूल निवासी थी और यहां पर एक किराए के मकाने में निवास कर रह थे।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचान मिलते ही, फौरन पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गैस स्टोव चालू था, तभी अचानक सिलेंडर फट गया। पूरा घर आग की चपेट में आ गया। घटना के समय घर में पूरे परिवार के 5 लोग अंदर थे। ये सभी लोग जिंदा जल गए।

Jaipur Fire News : मामले की जांच शुरू

पुसिल ने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद घर के अंदर से दमकल विभाग के कर्मियों ने पांच लोगों के शव बरामद किए। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज गिया गया। रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, अब पुलिस इस घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।









