Jalaun: उरई में कठेरिया समाज का सामूहिक विवाह बना सियासी मंच, डिंपल यादव के आने से बढ़ी हलचल

Facebook
X
WhatsApp

Jalaun: उरई (जालौन) में 15 मार्च को आयोजित होने जा रहा कठेरिया समाज का चतुर्थ सामूहिक विवाह महायज्ञ अब केवल सामाजिक आयोजन नहीं रह गया है, बल्कि यह कार्यक्रम जिले की सियासत का बड़ा मंच बनता नजर आ रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के शामिल होने की घोषणा के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। (Jalaun) बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी इस आयोजन में पहुंच सकते हैं।

WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.09 PM

Also Read –PM Modi Assam visit: ‘जहां कांग्रेस का दिमाग बंद होता, वहां से हमारा काम शुरू होता…’ असम के सिलचर में दहाड़े PM मोदी

सूत्रों के मुताबिक सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, वरिष्ठ नेता श्याम लाल पाल और तेज प्रताप सिंह यादव के भी कार्यक्रम में आने की संभावना जताई जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम के जरिए कठेरिया समाज को एकजुट करने के साथ-साथ आने वाले चुनावों से पहले एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन भी किया जा सकता है।

Also Read –Barabanki: जनपद स्तरीय पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

कार्यक्रम को लेकर जिले भर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। (Jalaun) प्रशासन भी कार्यक्रम को लेकर सतर्क नजर आ रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें