Jammu Kashmir: राजोरी के डांगरी में आईईडी ब्लास्ट, धमाके में एक बच्चे की मौत, चौक पर हो रहा था प्रदर्शन

Facebook
X
WhatsApp

Jammu Kashmir: जम्मू संभाग के राजोरी जिले के डांगरी इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्तपताल ले जाया गया है। डांगरी क्षेत्र में 24 घंटे में दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले रविवार को आंतकियों ने लक्षित हत्याओं को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि यह धमाका भी पीड़ितों के घर के पास ही हुआ है। (Jammu Kashmir) मौके पर पुलिस, सुरक्षाबल की टीम मौजूद हैं।

डांगरी गांव जिला जेल परिसर के पास पड़ता है। गांव थोड़ी ऊंचाई पर है और घर भी यहां एक दूसरे से कुछ दूरी पर हैं, लेकिन जिस तरह से करीब दो सप्ताह में दो बड़ी वारदातें हुई हैं, इससे सुरक्षा एजेंसियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। डांगरी के सरपंच धीरज शर्मा ने कहा, यह हमला पूरे सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े करता है। (Jammu Kashmir) इलाके में लोग बेहद दहशत में हैं। कई तरह की सूचनाएं पहले से भी मिलती रही हैं। इसके बावजूद आतंकियों को समय पर पकड़ा नहीं गया, जिससे आज इतनी बड़ी वारदात हो गई।

4 103
Jammu Kashmir: राजोरी के डांगरी में आईईडी ब्लास्ट

आतंकियों का रूट रहा है डांगरी से सटा जंगल क्षेत्र

डांगरी गांव ऊंचाई पर है, जिसके एक तरफ सरानू पोठा के घने जंगल हैं। आतंकियों के लिए यह जंगल क्षेत्र आवाजाही का रूट रहा है। (Jammu Kashmir) नौशेरा क्षेत्र से घुसपैठ कर आतंकी सरानू पोठा जंगल और उसके साथ लगते कंग, बुद्धल से होकर कालाकोट पहुंचते थे। संवेदनशील इलाका होने की वजह से कई बार इस जंगल को भी खंगाला जा चुका है।

टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे राजोरी जिले में नकाबपोश दो आतंकियों ने अल्पसंख्यक मोहल्ले में अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक समेत चार लोगों की हत्या कर दी। (Jammu Kashmir) मरने वालों की पहचान दीपक कुमार (23), सतीश कुमार (45) एक्समैन और प्रीतम लाल (56) सभी निवासी डांगरी के रूप में हुई है। एक अन्य व्यक्ति की मौत बाद में अस्पताल में हो गई। आतंकियों ने पहले एक घर में घुसकर आधार कार्ड देखे और फिर फायरिंग कर दी। टीआरएफ ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

https://youtu.be/m6IO8iZoX9U

ये भी पढ़े- https://india247livetv.in/2023/01/02/karnataka-बेंगलु

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें