Japan Airplane: रनवे पर दौड़ रहे यात्री विमान में लगी आग, मचा हड़कंप

Japan Airplane: रनवे पर दौड़ रहे यात्री विमान में लगी आग, मचा हड़कंप
Facebook
X
WhatsApp

Japan Airplane: जापान के टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर जापान एयरलाइंस (Japan Airplane) का एक जेट आग की लपटों में घिर गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, विमान में आग तब लगी, जब यह हवाई अड्डे पर लैंडिंग के लिए उतर रहा था और इसी बीच तटरक्षक विमान के साथ टकरा गया। टक्कर के बाद पूरा विमान धूं धूंकर जलने लगा। इस घटना में राहत की बात यह है कि सवारी से भरे इसमें विमान में किसी भी हवाई यात्रियों कोई हाताहत नहीं हुई है।

Japan Airplane: सभी यात्रियों और चालक दल को बचाया गया

जापानी मीडिया के मुताबिक, जिस फ्लाइट में आग लगी है उसका नंबर JAL 516 था और इस फ्लाइट ने होक्काइडो से उड़ान भरी थी. विमान स्थानीय समयानुसार 16:00 बजे न्यू चिटोस हवाई अड्डे से रवाना हुई और 17:40 बजे हानेडा में उतरने वाली थी. एनएचके पर लाइव फुटेज में विमान की खिड़कियों से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं. एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्रियों और चालक दल को निकाल लिया गया है.

जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कोस्ट गार्ड ने कहा है कि उसका एक विमान हानेडा एयरपोर्ट पर जापान एयरलाइंस के एक विमान से टकरा गया. कोस्ट गार्ड के विमान में कुल 6 लोग सवार थे. घटना के बाद इनमें से पांच लोग लापता हो गए, लेकिन उनका पता लगा लिया गया है. बता दें कि जापान में दशकों से कोई गंभीर विमान दुर्घटना नहीं हुई है. देश की अब तक की सबसे भीषण दुर्घटना 1985 में हुई थी, जब टोक्यो से ओसाका जा रहा एक JAL जंबो जेट मध्य गुनमा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. तब, 520 यात्री और चालक दल की मौत हो गई थी.

https://youtu.be/qYqHTookOn8?si=3AqjhGPIUgM7EKgf

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें