Jaunpur News: बाल पुष्टाहार में भ्रष्टाचार, युवक ने सीडीपीओ को सरेआम जड़ दिया थप्पड़, वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp

Jaunpur News: यूपी के जौनपुर में बाल पुष्टाहार उठान में भ्रष्टाचार को लेकर मारपीट हो गई। एक आंगनवाड़ी के बेटे ने गुरुवार को सरेआम मुफ्तीगंज ब्लॉक की सीडीपीओ को थप्पड़ जड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार को हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

केराकत तहसील क्षेत्र के मुफ्तीगंज विकास खंड कार्यालय में गुरुवार को सीडीपीओ रीता सिंह अपने कार्यालय में बैठी थीं। इसी बीच कुछ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल पुष्टाहार के नाम पर पैसे मांगने का आरोप रीता सिंह पर लगाना शुरू कर दिया। वहां पर एक आंगनवाड़ी का बेटा प्रवीण राय भी मौजूद था। आरोप है कि बातचीत के दैरान प्रवीण ने रीता सिंह से बदसलूकी शुरू कर दी। विवाद बढ़ा तो सीडीपीओ ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मुफ्तीगंज चौकी की पुलिस ब्लॉक पर पहुंच गई।

2 5
Jaunpur News: बाल पुष्टाहार में भ्रष्टाचार, युवक ने सीडीपीओ को सरेआम जड़ दिया थप्पड़, वीडियो वायरल

आपको बता दे की सीडीपीओ ने पुलिस को बताया कि प्रवीण राय ने उनके साथ बदसलूकी की है। इस दौरान वहां कुछ लोग वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे। रीता सिंह अपनी बात रख ही रहीं थीं कि प्रवीण सिंह ने कैमरे के सामने ही उनको थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने के बाद प्रवीण वहां से भागने लगा तो पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। यहां से उसे केराकत कोतवाली लाया गया। रीता सिंह की तहरीर पर प्रवीण राय के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं प्रवीण द्वारा रीता सिंह को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।

https://youtu.be/vOpZOiFRTSY

ये भी पढ़े – https://sunilvermamediagroup.com/?p=43670

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें