Jammu: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर गश्त के दौरान गहरी खाई में गिरने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित तीन जवानों की मौत हो गई है। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सेना के एक अधिकारी ने कहा कि जेसीओ और दो अन्य जवान माछिल सेक्टर में नियमित गश्त पर थे। इस बीच वह खाई में गिर गए।
श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ट्वीट में कहा कि एक नियमित ऑपरेशन के दौरान एक जेसीओ और दो अन्य जवानों का दल बर्फबारी के चलते गहरी खाई में फिसल गया। (Jammu) तीनों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नवंबर में भी हुआ था ऐसा हादसा
इससे पहले बीते नवंबर महीने में भी कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में ऐसा ही हादसा हुआ था. जिसमें हिमस्खलन की चपेट में आने से .तीन जवान शहीद हुए थे. कुपवाड़ा पुलिस ने बताया था कि अल्मोड़ा चौकी के पास हिमस्खलन की चपेट में आने से 56 आरआर के 3 जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए. सभी शवों को निकाल लिया गया है. शहीद हुए जवानों के नाम सौविक हाजरा, मुकेश कुमार और मनोज लक्ष्मण राव है. तीनों शवों को 168 एमएच द्रुगमुल्ला भेजा गया है।

हिमस्खलन में तीन जवान हुए थे शहीद
अधिकारियों ने बताया कि हादसा कुपवाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुआ. जवानों का दल गश्त पर निकला था, तभी बर्फ का बड़ा हिस्सा उन पर आकर गिर गया. तलाशी अभियान के बाद उन्हें ढूंढकर अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
https://youtu.be/ybNSxA4p-YE









