Jhansi News: झाँसी में फिर गूंजी पुलिस की गोली: इनामी बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Jhansi News: जनपद के उल्दन थाना क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मंगलवार देर रात गैराहा के जंगल में स्वाट टीम और उल्दन पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर इनामी बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। (Jhansi News) जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश मौके से भागने की कोशिश में दबोच लिया गया।

घायल बदमाश को इलाज के लिए झाँसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं पकड़े गए बदमाश से पुलिस पूछताछ में जुटी है और उससे अन्य आपराधिक वारदातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

image 222

Jhansi News: हालिया लूटकांड में थे शामिल

बताया गया कि ये दोनों बदमाश हाल ही में उल्दन थाना क्षेत्र में बाइक सवार मां-बेटे से लूट की वारदात में शामिल थे। (Jhansi News) इस घटना में कुल 7 बदमाशों ने लूटपाट की थी। पुलिस ने इससे पहले 5 बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस अधीक्षक झाँसी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी 7 बदमाश अब गिरफ्तार हो चुके हैं। (Jhansi News) पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट का सामान, अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

image 223

ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की गश्त और सघन कर दी गई है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

पुलिस के इस एक्शन से अपराधियों में खौफ और आम जनता में राहत का माहौल है। अधिकारीयों ने मुठभेड़ में शामिल टीम को जल्द ही पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें