CJP-Government 3rd Round Talk: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा या बड़ा आंदोलन…आज CJP-सरकार की तीसरी बैठक, जंतर-मंतर बना छावनी

Facebook
X
WhatsApp

CJP-Government 3rd Round Talk: नीट (NEET) धांधली के विरोध में जारी भारी गहमागहमी के बीच शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के नुमाइंदों के बीच बहुप्रतीक्षित उच्चस्तरीय वार्ता संपन्न हुई। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित यह महत्वपूर्ण बैठक करीब 2 घंटे तक चली। बातचीत के दौरान 3 में से 2 प्रमुख मांगों पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनती नजर आ रही है। हालांकि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जिद पर अब भी गतिरोध बना हुआ है।

CJP-Government 3rd Round Talk: आज दोपहर 3:30 बजे तीसरे दौर की वार्ता

सीजेपी की तरफ से सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तथा डॉ. जितेंद्र सिंह से सीधे बात की। अब दोनों पक्षों के बीच तीसरे दौर की बैठक आज दोपहर 3:30 बजे प्रस्तावित है। अंदरखाने से मिल रही खबरों के अनुसार, यदि इस बैठक में बात नहीं बनी, तो संगठन एक बार फिर संसद की ओर बड़े मार्च का ऐलान कर सकता है।

Also Read –Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार! महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था बिजेंद्र

जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

आंदोलन की बढ़ती तपिश को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के पूरे इलाके में पहरा कड़ा कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए लोहे के नए बैरिकेड्स खड़े किए गए हैं। उपद्रव रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स को आपस में भारी जंजीरों से जकड़कर वेल्डिंग तक करवा दी है, ताकि कोई इन्हें तोड़ न सके।

FRS कैमरे का बड़ा खुलासा

प्रदर्शन के आड़ में सुरक्षा में चूक को लेकर दिल्ली पुलिस के फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) तकनीक ने हैरान कर देने वाली जानकारी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, 20 जुलाई से लेकर 24 जुलाई के बीच अत्याधुनिक कैमरों की मदद से धरना स्थल के आसपास करीब 400 ऐसे संदिग्धों की पहचान की गई है, जिनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

Also Read –Ramayana Trailer Postponed: रामायण मूवी का ट्रेलर आज नहीं होगा रिलीज, छात्रों के सपोर्ट में फैसला

कांग्रेस का देशव्यापी कैंडल मार्च!

पेपर लीक की वजह से जान गंवाने वाली नागपुर की होनहार छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी की माता नीलम चतुर्वेदी भी सड़कों पर उतर आई हैं। नागपुर के संविधान चौक पर सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होकर उन्होंने शिक्षा मंत्री से तुरंत पद छोड़ने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि वे रोजाना धरने पर बैठेंगी और जरूरत पड़ने पर दिल्ली भी आएंगी। दूसरी तरफ, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के निर्देश पर छात्रों के समर्थन में आज पूरे देश में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें