CJP Protest WhatsApp Secret Chat: ‘नेट बंद होगा, ब्लूटूथ चलाना…’ CJP हिंसा के बाद कथित सीक्रेट चैट से बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड की तलाश में दिल्ली पुलिस

Facebook
X
WhatsApp

CJP Protest WhatsApp Secret Chat: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान हुई भयानक हिंसा के बाद अब एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों के उन कथित सीक्रेट व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैट मैसेजेस की बहुत बारीकी से जांच कर रही है, जिन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की रातों की नींद उड़ा दी है। इन लीक हुए चैट्स से यह साफ संकेत मिलता है कि इंटरनेट सेवा ठप होने की स्थिति में भी भीड़ को एकजुट रखने का खुफिया प्लान तैयार किया गया था। यही नहीं, कुछ बातचीत में तो सरकार पर दबाव बनाने के लिए जान तक देने की बातें कही गई थीं। छुट्टियांव मौसमी आयोजन

Also Read –Rakhi Sawant Video: राखी सावंत ने रोते हुए शेयर किया वीडियो कहा- बच्चों पर अत्याचार कर रहे मोदी जी, कुर्सी के लिए

CJP Protest WhatsApp Secret Chat: सबूत खंगालने में जुटी फॉरेंसिक टीम

पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के जांच अधिकारी इन तमाम लीक चैट्स की प्रामाणिकता की जांच कर रहे हैं। इस डिजिटल सबूत का मिलान सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरों की तस्वीरों, मोबाइल वीडियो और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्यों के साथ किया जा रहा है। याद दिला दें कि संसद मार्ग पर हुई हिंसक झड़प में 118 पुलिसकर्मी और लगभग 70 प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि उग्र भीड़ ने 15 से 20 सरकारी गाड़ियों को पूरी तरह तोड़ डाला था।

नेटवर्क जैमर से बचने का सीक्रेट प्लान

Also Read –Barabanki News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

चार्ज पर SC का तत्काल…

लीक हुए संदेशों से पता चलता है कि प्रदर्शनकारियों को नेटवर्क गायब होने की पूरी आशंका थी। एक मैसेज में लिखा गया था, “जंतर-मंतर या संसद पहुंचने पर मोबाइल में नेटवर्क नहीं मिलेगा, क्योंकि पुलिस पिछली बार की तरह जैमर लगाएगी। इसलिए अपने साथियों से जुड़े रहना बेहद जरूरी है।” इसके लिए ऐसे मोबाइल ऐप्स के लिंक बांटे गए थे, जो बिना इंटरनेट के सिर्फ ब्लूटूथ तरंगों से काम करते हैं। हिदायत दी गई थी कि बॉर्डर पार करने से पहले ग्रुप के हर सदस्य के फोन में एक ही ऐप चालू होना चाहिए।

कथित चैट्स में पुलिस को क्या मिला

इन कथित चैट्स में कई तीखी और उत्तेजक राजनीतिक टिप्पणियां भी पाई गई हैं। एक चैट में दावा किया गया कि आंदोलन का अगला दिन मोदी सरकार का अंतिम दिन साबित होगा। इससे भी ज्यादा भयानक बात यह है कि कुछ लोग जान देने तक के लिए उकसा रहे थे। एक खौफनाक मैसेज में लिखा था, “जो साथी अपनी जान देने को तैयार हैं, वे समझ लें कि आने वाली नस्लें उनका यह अहसान जिंदगी भर याद रखेंगी।” वहीं दूसरे मैसेज में लिखा था, “यदि किसी आंदोलनकारी की मौत होती है, तो केंद्र सरकार पर दबाव कई गुना बढ़ जाएगा।” फिलहाल पुलिस इन खौफनाक संदेशों के पीछे छिपे मास्टरमाइंड्स की तलाश में जुट गई है।

 

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें