Jhansi News: बीजेपी विधायक के बेटे पर मुकदमा! थानेदार से की अभद्रता, जमकर किया हंगामा

Jhansi News: बीजेपी विधायक के बेटे पर मुकदमा! थानेदार से की अभद्रता, जमकर किया हंगामा
Facebook
X
WhatsApp

Jhansi News: अवैध खनन को लेकर ककरबई थानेदार से अपशब्द कहने वाले गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत के पुत्र राहुल राजपूत व उनके 4 साथियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। दरअसल, खरवॉच बालू घाट पर कर्मियों ने पुलिस से विधायक पुत्र द्वारा मारपीट व तोडफोड की शिकायत की गई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहां थानेदार से अभद्रता करते हुए विधायक पुत्र का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Jhansi News: यह है पूरा मामला

ककरबई थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खरतोंच में बालू घाट है। हर रोज सैकड़ों गाड़ियों बालू भरकर यहां से जती हैं। बुधवार की शाम एक गाड़ी भरने को लेकर यहां विवाद हो गया। गरौठा विधायक के पुत्र राहुल राजपूत 5 गाड़ियां लेकर अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए। बातचीत के दौरान उनका घाट के कर्मियों से विवाद है गया और इसके बाद घाट कर्मियों में अभद्रता कर दी। घाट कर्मियों का आरोप था कि जवाब में दूसरे पक्ष से विधायक पुत्र व उनके साथियों ने वहां बने कार्यालय में तोडफोड कर कुछ लोगों की मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, कर्मियों ने विधायक के पुत्र पर राइफल तानने और टोकन लूटने का भी आरोप लगाया।

घाट कर्मियों द्वारा दी गई सूचना पर ककरबई पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां मौजूद विधायक पुत्र व अन्य साथियों को लेकर थाने आ गई। दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। इससे राहुल भड़क उठे और थानेदार सुरेन्द्र सिंह को अवैध खनन के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए अपशब्द कहे और धमकाने लगे। थानेदार ने उन्हें मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने की हिदायत भी दी, मगर वह नहीं माने।थाने में हुई इस पंचायत के बाद अधिकारियों के कहने पर सुरक्षा की। दृष्टि से पुलिस विधायक के पुत्र को उनके घर तक छोड़ने गई, ताकि रास्ते में कोई अनहोनी न हो जाए।

राहुल राजपूत द्वारा ककरबई थानेदार सुरेन्द्र सिंह को धमकाने और अपशब्द बोलने का किसी ने वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई। एसपी (सिटी) ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार घाट पर हुई घटना में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। वहीं, थानेदार के साथ की गई अभद्रता मामले में राहुल राजपूत समेत 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे मामले की लॉव सीओ गरौठा अरुण कुमार चौरसिया को सौंपी गई है।

https://youtu.be/oVGnNLakFXM?si=d49CECdsANEpegpY

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें