कलयुगी बेटे की बर्बरता: मां का बाल पकड़कर घसीटा, सड़क पर पटका, लात-घूंसे मारे

Facebook
X
WhatsApp

महाराजगंज के नौतनवा कस्बे में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट की. उसने मां को बाल पकड़कर घसीटते हुए सड़क पर फेंका. इसके बाद उसे लात घूसों से बुरी तरह मारता पीटता रहा . इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं, महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, महिला कमला देवी ने अपना खेत बटाई पर दे रखा है. फसल तैयार होने पर बटाईदार उसके हिस्से का पैसे देने घर आया, लेकिन वह मौजूद नहीं मिली. इसपर उसने कमला देवी के बेटे को यह कहकर पैसे दे दिए कि मां के आने पर रुपये उन्हें दे देना. पीड़ित मां का आरोप है कि जब उसे जानकारी हुई कि खेत का बटाईदार पैसा उनके बेटे को दे गया है तो वह मांगने लगीं. इस बात से बेटा आक्रोशित हो गया और मारपीट करने लगा. मारपीट का पूरा वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया है।

इस मामले को लेकर सीओ नौतनवा अनुज सिंह ने बताया कि घटना बीते 23 नवंबर की है. बेटे ने ही अपने मां की पिटाई की. फिलहाल पीड़िता कमला देवी की तहरीर पर उसके पुत्र रितेश वर्मा के खिलाफ 323, 504 और 506 धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें