Kannauj News: कन्नौज मे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, हादसे का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Facebook
X
WhatsApp

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने डंपर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने का प्रयास किया। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण खनन करने वालों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। (Kannauj News) पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कन्नौज में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

image 356

Also Read –Hapur News: केमिकल फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव, आठ कामगार बेहोश

मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के पडुआपुर गांव के पास का है। यहां मंगलवार शाम मिट्टी खनन के काम मे लगे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। यहां हादसा देखकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन तब तक डंपर लेकर ड्राइवर भाग गया। (Kannauj News) इस बीच खनन के काम मे लगा दूसरा डंपर वहां पहुंच गया, जिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया और उसमें आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद गुरसहायगंज के कोतवाली प्रभारी आलोक दुबे ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराने का प्रयास किया। मृतकों की पहचान गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गुगरापुर निवासी 20 वर्षीय प्रभाकांत वर्मा पुत्र उमाकांत और 21 वर्षीय अजय वर्मा पुत्र बिन्दर वर्मा निवासी हंस पुरवा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही उनके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया गया कि शाम के वक्त ये दोनों युवक चाऊमीन लेने के लिए बाइक से जलालाबाद जा रहे थे, तभी रास्ते मे डंपर ने उन्हें रौंद दिया।

Also Read –Rahul Gandhi Arrest: राहुल गांधी होंगे गिरफ्तार? पांचवीं बार कोर्ट में नहीं हुए पेश! क्या जेल जाएंगे कांग्रेस के युवराज?

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कई दिनों से अवैध मिट्टी खनन का काम चल रहा है, जोकि खनन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से होता है। खनन करने वाले माफिया 40 डंपर मिट्टी खोदने की परमीशन लेते हैं और फिर उसी की आड़ में 400 डंपर मिट्टी का खनन कर डालते हैं। (Kannauj News) यहां रात-रात भर मिट्टी की ढुलाई के काम मे डंपर लगे रहते हैं। (Kannauj News) करीब 20 दिन पहले भी क्षेत्र में मिट्टी खनन करने वाले डंपर ने एक युवक को रौंद दिया था, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। बाद में इस मामले को दबा दिया गया और फिर अवैध खनन शुरू हो गया। पूरे मामले मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद कन्नौज में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें