Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से भीषण आग की खबर सामने आ रही है। फैक्ट्री में आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कानपुर के फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में आग लगने के कारण तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है। (Kanpur News) फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर इस दुर्घटना का शिकार हो गए। तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई है। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ा। वहीं, दो मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। घायलों को इलाज के लिए हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दे की कानपुर के फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट के दौरान सुबह करीब 4 बजे आग लग गई। अचानक आग भड़की। इस कारण फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर इसमें घिर गए। (Kanpur News) फजलगंज के गड़रियन पुरवा सरेस बाग में साइकिल की गद्दी बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। साइकिल की गद्दी की फैक्ट्री में तेजी से आग भड़क गई। आग लगने के बाद अगल-बगल की फैक्ट्री में दहशत मच गई। इस हादसे में नाइट ड्यूटी में काम कर रहे 8 मजदूर आग में झुलस गए। (Kanpur News) इसमें से तीन की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया में साइकिल गद्दी फैक्ट्री में आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आस पड़ोस की फैक्ट्री में भी आग के कारण दहशत देखी गई। (Kanpur News) फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मी बाहर निकल गए। आग की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक तौर पर शॉट सर्किट आग का कारण बताया जा रहा है। आग के कारण फैक्ट्री में लाखों के सामान जलकर खाक हो गए।
https://youtu.be/wc54paUpmbw









