Kanpur News: कानपुर में रामलला की भक्ति में डूबे डॉक्टर, पर्चे पर Rx की जगह लिख रहे हैं राम का नाम

Facebook
X
WhatsApp

Kanpur News: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कानपुर के डॉक्टर भी राममय हो गए हैं। अब वे अपने मरीजों के पर्चे पर Rx की जगह राम का नाम लिख रहे हैं।

कानपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर नीरज कुमार ने बताया कि यह निर्णय उन्होंने और उनके साथी डॉक्टरों ने मिलकर लिया है। (Kanpur News) उन्होंने कहा, “हमारे पर्चे पर लिखा हुआ शब्द Rx लैटिन भाषा का है, जिसका मतलब है ‘रेसेप्ट’ यानी ‘स्वीकार करो’। लेकिन हम मानते हैं कि भगवान राम ही सब कुछ जानते हैं और उनकी कृपा से ही किसी भी बीमारी का इलाज हो सकता है। इसलिए हमने अपने पर्चे पर Rx की जगह राम का नाम लिखने का निर्णय लिया है।”

डॉक्टर नीरज कुमार ने कहा कि यह एक छोटा सा प्रयास है, लेकिन इससे मरीजों को आध्यात्मिक ऊर्जा मिलेगी और उन्हें विश्वास होगा कि भगवान राम उनकी बीमारी को दूर करेंगे।

image 464

कानपुर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बी. एन. (Kanpur News) आचार्य ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा, “डॉक्टरों का यह निर्णय देश के अन्य डॉक्टरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत होगा।”

डॉक्टरों के इस निर्णय का सोशल मीडिया पर भी स्वागत किया जा रहा है। (Kanpur News) कई लोगों ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया है।

image 465

Kanpur News: राम नाम में क्या है अनोखा

डॉक्टर नीरज कुमार ने कहा, आरएक्स की जगह पर भगवान राम के नाम को लिखने में कई योजनाएं बनाई और इस नाम को चयन करने के लिए प्रभु श्री राम के कई अंशो का सहारा भी लिया जैसे की परिचय पर लिखे राम नाम में और शब्द को उनकी आंखों से जोड़ा गया है क्योंकि उनका मानना है कि प्रभु राम की आंखें कमल नयन थी इस नाम में भगवान श्री राम के धनुष की आकृति को भी अंकित किया गया है. (Kanpur News) साथ ही साथ उनके धनुष के तीर को भी इस राम नाम में अंकित कर डिजाइन किया गया है.

डॉक्टर नीरज ने कहा, जब राम नाम के पत्थर को पानी में डालने पर तैराया जा सकता है, तो उनका नाम पढ़ने-लिखने और देखने से हमें शक्ति मिलती है और ईश्वर हमारे स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करते हैं.

https://youtu.be/p85GRxqbuZg?si=Vn-yeL4s-tq_Y59-

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें