Kanpur News: 29 दिन फंदे से लटकी रही युवक की लाश, वापस आई पत्नी तो हुआ दिल दहला देने वाला खुलासा

Facebook
X
WhatsApp

Kanpur News: कानपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक का शव घर के अंदर 29 दिन से फंदे से लटका था। पति से कई दिन से बात न होने पर जब वह लौटी तो पति का शव लटकता मिला। शव कंकाल बन चुका था।

कानपुर के बिल्हौर में पति से विवाद के बाद ननद के घर चली गई महिला गुरुवार को जब लौटी तो कंकाल बन चुका पति का शव फंदे से लटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि शव करीब 29 दिन से फंदे से लटका था। (Kanpur News) आबादी से दूर स्थित घर में बाहर से ताला लगा था। इस वजह से किसी को घटना की भनक भी नहीं लगी।

मामला अरौल थाना क्षेत्र के गिलवट अमीनाबाद गांव का है। सुदामा शर्मा पत्नी कीर्ति शर्मा और दो बच्चों के साथ रहता था। पिता शिवकुमार और दो भाइयों से संपत्ति का बंटवारा होने के बाद गांव से थोड़ा दूर नए घर में रहने लगा था। पत्नी कीर्ति ने बताया कि 18 दिसंबर को पति से विवाद हो गया था।

4 27
Kanpur News: 29 दिन फंदे से लटकी रही युवक की लाश, वापस आई पत्नी तो हुआ दिल दहला देने वाला खुलासा

इसके बाद वह दोनों बच्चों के साथ ननद के घर उत्तरीपुरा चली गई थी। (Kanpur News) 21 दिसंबर तक पति से मोबाइल फोन पर बात होती रही। इसके बाद से पति से कोई बात नहीं हुई। आशंका है कि 21 दिसंबर को ही पति ने घर के बाहर के दरवाजे पर ताला डाल दिया।
इसके बाद किसी तरह अंदर जाकर फंदे से लटक गया। कई दिन से बात न होने पर जब वह लौटी तो पति का शव लटकता मिला। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। शव 25 से 30 दिन पुराना लग रहा है।

https://youtu.be/sG1tpM5cfG0

https://sunilvermamediagroup.com/?p=43612

 

ये भी पढ़े- https://crimecomplaint.com/delhi-news-prominent-wrestlers-on-the-road-against-wrestling-federation-sitting-on-dharna-in-jantar-mantar/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें