Karauli Baba: रिटायर्ड दरोगा ने करौली बाबा के खिलाफ दी तहरीर, डेढ़ लाख के हवन से नहीं हुआ था लाभ

Facebook
X
WhatsApp

Karauli Baba: करौली बाबा के लवकुश आश्रम में लोगों को सभी रोगों और मुसीबतों से छुटकारा दिलाने का एक और फर्जी दावे का खुलासा मंगलवार को हुआ। पूर्व में कल्याणपुर थाने में तैनात रहे रिटायर्ड दरोगा प्रकाश नारायण भट्ट ने शहर में कोई सुनवाई न होने पर एमपी के छतरपुर थाने में बाबा के खिलाफ तहरीर दी है।

मध्यप्रदेश, छतरपुर के नरसिंह गढ़पुरवा निवासी रिटायर्ड दरोगा प्रकाश नारायण ने पुलिस को बताया कि यूट्यूब पर करौली सरकार के भ्रामक वीडियो देखकर वह भी उसके चक्कर में फंस गए। (Karauli Baba) परिवार में पत्नी, बेटी, बेटा और नातिन काफी समय से अलग-अलग बीमारियों से परेशान थे। उनके इलाज के लिए बाबा से फोन पर संपर्क किया। इसपर बाबा के सेवादारों ने एक दिवसीय हवन के लिए 1.51 लाख रुपये जमा कराने को कहा। इसपर उन्होंने ऑनलाइन रुपये बताए गए खाते में जमा कर दिए।

आपको बता दे की इसके बाद बीते 20 मार्च को करौली आश्रम पहुंचकर पूरे परिवार के साथ एक दिवसीय हवन किया। लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। 22 मार्च को बाबा से मिलकर कोई फायदा न होने की बात बताई तो बाबा ने 10 हजार रुपये और जमा कराए। इसके बाद परिवार के प्रति व्यक्ति से मिलने के लिए 5100 रुपये की फीस बता दी। जब इसका विरोध किया तो बाउंसरोंं ने उनको परिवार समेत आश्रम से बाहर कर दिया। शहर में बाबा के खिलाफ कार्रवाई का काफी प्रयास किया। सुनवाई न होने पर अपने गृहजनपद में तहरीर दी है।

कमाई को लेकर हुई बदनामी तो बाबा ने किया एक और दावा

लवकुश आश्रम में आने वाले भक्तों से हवन, पूजन के नाम पर मोटी रकम वसूलने को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया में हुई बदनामी के बाद बाबा ने अपना स्वर बदल दिया है। बाबा ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि वर्ष 2025 से आश्रम में किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी। हालांकि तबतक बाबा के आश्रम में वसूली होती रहेगी।

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=46914

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें