Karva Chauth 2022: यूपी के इस जिले में ‘चूड़ियां’ बेचते दिखे BJP विधायक

Facebook
X
WhatsApp

अलीगढ़: यूपी के एक विधायक करवा चौथ पर सुर्खियों में रहे. चूड़ी विक्रेता तो बहुत देखा होगा आपने. लेकिन अगर कोई विधायक चूड़ीयां बेचे तो क्या कहेंगे, जी हां करवा चौथ पर अलीगढ़ के इगलास से भाजपा विधायक ने दुकान पर चूड़ियां बेचते नजर आए. दरअसल, इगलास क्षेत्र से लगातार दूसरी बार भाजपा के विधायक राजकुमार सहयोगी बृहस्पतिवार को करवा चौथ के दिन ग्राहकों की भीड़ को संभालने के लिए परिजनों व स्टाफ संग अपनी चूड़ियों की दुकान पर जा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने खुद चूड़ियां बेचीं और ग्राहकों को उत्पाद दिखाकर उन्हें संतुष्ट किया. बीजेपी एमएलए ने कहा कि विधायकी अल्प समय के लिए, मगर व्यापार जीवन भर का है।

गौरतलब है कि विधायक राजकुमार सहयोगी का रेलवे रोड पर चूड़ियों का काफी पुराना व्यापार है. वे खुद लंबे समय से इस दुकान पर बैठते रहे हैं. उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य और स्टाफ भी मौजूद रहता है. अब विधायक बनने के बाद दुकान पर बैठना कम हो गया है. मगर कभी कभी दुकान पर बैठते हैं. हालांकि, विधायक बनने के बाद उनके बेटे हिमांशु सहयोगी दुकान संभालते हैं. लेकिन खास मौकों पर विधायक राजकुमार भी दुकान संभालते हैं।

विधायक राजकुमार सहयोगी ने बताया कि त्योहार पर ग्राहकों की भीड़ के मद्देनजर वे दिन भर दुकान पर मौजूद रहे और खुद दुकानदारी करते हुए चूड़ियां बेचीं. इस दौरान एक ही बात कही कि वे वर्तमान में पार्टी के आशीर्वाद से विधायक हैं. मगर विधायक से पहले वे व्यापारी हैं. इस व्यापार से उनका व उनके परिवार का पोषण होता है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें