Karwa Chauth Vrat: लखनऊ में ‘चीनी’ से बने करवे की धूम, सुहागिन महिलाओं में बढ़ा क्रेज

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ: पति की लंबी उम्र के लिए हर साल महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं. इस करवा चौथ व्रत का क्रेज भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है. यही वजह है इस साल भी बदलते वक्त के साथ महिलाओं की जरूरतों को लखनऊ के बाजार में खासतौर पर ध्यान में रखा गया है. इस साल करवा चौथ पर लखनऊ के सभी बाजारों में शक्कर यानी चीनी से बना करवा भी उपलब्ध है. यह कलश के ही आकार का है, इससे महिलाएं चांद को अर्घ्य देने के बाद इसे खा कर अपना व्रत भी खोल सकती हैं. इस चीनी के करवे की कीमत 60 रूपए है।

डिजाइनिंग थाली की भी डिमांड
राजधानी लखनऊ के बाजारों में इस बार सजी हुई करवा चौथ के पूजन की थाली भी डिमांड में है. यह पूरा एक सेट है, जिसमें थाल, एक छोटी प्लेट, उसके साथ करवा और दीया बाती के साथ ही खूबसूरती से सजी हुई छलनी भी शामिल है. ऐसे में सुहागिन महिलाओं को पूरा दिन निर्जला व्रत रखने के साथ ही पहले थाल सजाने से लेकर उन्हें छलनी और करवे तक को सजाना पड़ता था. जिसमें समय लगता था. लखनऊ के दुकानदारों ने खासतौर पर महिलाओं का ध्यान रखते हुए पूरा सेट ही मार्केट में उतार दिया है, जिसकी कीमत 100 रूपए से लेकर 800 रूपए तक है।

करवा चौथ के एक दिन पहले बुधवार को देर रात तक लखनऊ के सभी बाजार जैसे अमीनाबाद, अलीगंज, महानगर, गोमती नगर का पत्रकारपुरम और राजाजीपुरम ई-ब्लॉक बाजार के साथ नक्खास जैसे सभी बाजार देर रात 11:30 बजे तक खरीदारों से गुलजार रहे. महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।

उधर, चौक स्थित सर्राफा बाजार में भी देर रात तक ज्वेलरी शॉप पर पुरुषों की ज्यादा भीड़ नजर आई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें