Katrina Kaif: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी मदरहुड जर्नी को एंजाय कर रहीं हैं, उन्होंने पिछले साल नवंबर महीने में अपने बेटे को जन्म दिया। मां बनने के बाद से कैटरीना कैफ पपराजी की नजरों से दूर हैं, यहां तक कि उन्हें किसी पार्टी में भी जल्दी स्पॉट नहीं किया जा रहा है, अभी हाल ही में उन्हें फिल्ममेकर कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में देखा गया, कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ कुकू कोहली की अंतिम विदाई देने पहुंचीं, उनका वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, नेटिजेंस उनके बढ़ते वजन का मजाक उड़ाने में जुट गए हैं।
Katrina Kaif: कैटरीना कैफ हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लंबे समय बाद पपराजी ने स्पॉट किया, ऐसे में जैसे ही उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, फैंस खुश हो गए और उनकी तारीफ करने लगे, लेकिन वहीं कुछ यूजर्स कैटरीना कैफ के मोटापे को लेकर उनका मजाक बनाने लगे, जी हां! मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का वजह थोड़ा बढ़ गया है, जिस वजह से यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू दिया।
एक यूजर ने कैटरीना के बढ़े हुए वजन पर कमेंट किया, “कैटरीना की शक्ल को क्या हो गया है, इतना सूजा कैसे, मोटी हो गई है पंजाबी खाना खाकर।” दूसरे ने लिखा, “बिना मेकअप के इसकी नाक बिंगो टेढ़े मेढ़े हो गई है, डबल चिन्ह भी आ गया है।” तीसरे ने लिखा, “इसका चेहरा स्क्वायर बन गया है।” चौथे ने लिखा, “लगता है कैटरीना को रात भर पानी में भिगो दिया था।” पांचवें ने लिखा, “कैटरीना कितनी मोटी हो गई है, पहले खूबसूरत लगती थी, अब बुड्ढी लग रही।” इसी तरह अन्य यूजर्स भी कैटरीना को बॉडी शेम कर रहें हैं, लेकिन फैंस कमेंट बॉक्स में कैटरीना का बचाव कर रहें हैं।
Also Read –Pakistan News: पाकिस्तान में इस बार अजूबा तख़्ता पलट!
कैटरीना कैफ वर्कफ़्रंट
कैटरीना कैफ के काम की बात करें तो वे इस समय ब्रेक पर हैं और अपना पूरा ध्यान अपने बच्चे पर दे रहीं हैं। कैटरीना कैफ को आखिरी बार पर्दे पर “मेरी क्रिसमस” फिल्म में देखा गया था। वहीं पिछले दिनों कैटरीना कैफ की वापसी की खबरें आईं थीं, बताया गया था कि एक्ट्रेस जल्द वापसी करेंगी, उनके हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है, जो ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। 2027 में कैटरीना फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।









