Kaushambi: कौशांबी जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने ही 6 माह के दुधमुंहे बच्चे को बेच दिया। यह सनसनीखेज घटना पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के खरौना गांव की है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने प्रयागराज की रहने वाली एक बिचौलिया महिला के जरिए अपने मासूम बच्चे का सौदा महज 95 हजार रुपये में कर दिया। (Kaushambi) मां की ममता पर जरूरतों और लालच की ऐसी परत चढ़ी कि उसने अपने कलेजे के टुकड़े को ही सौंप दिया।
Also Read –CM Yogi News: ‘धर्म की आड़ में छिपे हैं कालनेमि…’,शंकराचार्य विवाद के बीच CM योगी का बड़ा बयान
मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चे के पिता को इस घिनौने सौदे की जानकारी मिली। (Kaushambi) पीड़ित पिता ने 21 जनवरी को पश्चिमशरीरा थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।
पुलिस की तत्परता और बेहतर रणनीति का नतीजा यह रहा कि सीओ मंझनपुर जेपी पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। (Kaushambi) पुलिस ने न केवल बच्चे को सुरक्षित बचाया, बल्कि इस संगीन अपराध में शामिल आरोपी मां और बच्चा बिकवाने वाली बिचौलिया महिला को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई बेहतर पुलिसिंग और त्वरित निर्णय क्षमता का उदाहरण है। समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो मासूम की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी।
Also Read –Uttar Pradesh News: योगी के बयान से चर्चा में आया ‘कालनेमि’: कौन था रामायण का यह मायावी पात्र?
फिलहाल, मासूम बच्चा सुरक्षित है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यह मामला समाज के सामने एक कड़ा सवाल खड़ा करता है कि आखिर जरूरत और लालच इंसान को किस हद तक गिरा सकता है।















