KBC 14: गुजरात की कंटेस्टेंट ने हड़पी अमिताभ बच्चन की कुर्सी! देख शॉक्ड रह गए बिग बी, देखिए

Facebook
X
WhatsApp

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाने वाला शो है. यह शो हर दिन एक नए एपिसोड के साथ काफी मजेदार और रोचक बन जाता है. इसी बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक कंटेस्टेंट बिग बी की कुर्सी पर कब्जा जमा लेती हैं. कंटेस्टेंट की इस हरकत से अमिताभ के साथ ही साथ दर्शक भी हैरान रह जाते हैं।

कौन बनेगा करोड़पति के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि किस तरह से गुजरात के राजकोट से आईं एक कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन की कुर्सी हड़प लेती है. दरअसल शो में आई कंटेस्टेंट काफी एक्साइटेड है. हालांकि वह फिंगर राउंड जीतने के बाद जब वह शो के मंच पर आती है तो वह जल्दबाजी में हॉटसीट पर बैठने की जगह अमिताभ बच्चन की जगह जाकर बैठ जाती है।

कंटेस्टेंट की इस हरकट को पहले अमिताभ उसे गौर से देखते हैं और बिना कुछ बोले खुद हॉटसीट पर बैठ जाते हैं. इस के बाद अमिताभ बच्चन ने कहते हैं, ‘फोरम जी, मैं आपको बता नहीं सकता हूं कि मैं आज कितना खुश हूं कि मैं आज हॉट सीट पर बैठा हूं.’ अमिताभ की इस बात के कंटेस्टेंट को फील होता है कि वह गलत सीट पर बैठ गई है और हंसते हुए और कहती हैं, ‘सब उल्टा-पुल्टा हो रहा है.’ इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा- आप थोड़ी विचित्र हैं, जाना था वहां, पहुंच गईं यहां. इस पर कंटेस्टेंट फिर जवाब देते हुए कहती है, ‘सर ऐसे कनफ्यूज होकर कहीं पर भी चली जाती हूं, पर पहुंचती सही जगह पर हूं’. आपका बता दें कि गुजरात के राजकोट से आईं कंटेस्टेंट फोरम मकाडिया एक टैक्स इंस्पेक्टर हैं।

शानदार परफॉर्म कर रही है फिल्म ‘ऊंचाई’
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म ‘ऊंचाई’ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. यह फिल्म को फैमिली ड्रामा फिल्में बनाने के लिए फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया है. दोस्ती की कहानी पर आधारित फिल्म फिल्म अमिताभ के साथ बोमन ईरानी नीना गुप्ता परिणीति चोपड़ा और डैनी डेन्जोंगपा भी अहम रोल में है. मल्टी स्टारर फिल्म ‘ऊंचाई’ भी ओपनिंग डे से ही अच्छा परफॉर्म कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें