Khatu Shyam ki Holi: फागुन का महीना आते ही लोग खाटू श्याम के मंदिरों में श्रद्धालु रंग-गुलाल के साथ होली खेलने में मदमस्त हो गए हैं. शाहजहांपुर में भी रंग एकादशी के साथ ही खाटू श्याम की झांकी और होली खेलने की तैयारी भी शुरू हो गई है. फागुन में होली के रंग बिखरने के साथ कार्यक्रम के आयोजकों में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
शाहजहांपुर में खाटू श्याम की होली भव्य रूप से मनाया जाती है. (Khatu Shyam ki Holi) इस दिन वृंदावन जैसी होली खेली जाती है. इस दौरान भक्त जमकर इत्र, गुलाल और फूलों की होली खेल खाटू श्याम को श्रद्धा सुमन अर्पित करते है. भगवान श्री कृष्ण की श्रृद्धा में लोग जमकर झूमते नजर आते हैं. इस झांकी में आज सैकड़ों लोग होली खेलकर भगवान की आराधना करेंगे।
खाटू श्याम की झांकी में मथुरा-वृंदावन जैसी होली का स्वरूप दिखाई देने लगता है. इस बार आयोजक बड़े ही जतन और अनोखे ढंग से होली मनाने की तैयारी कर रहे हैं. उनका कहना है कि बरसों पहले उन्होंने इस झांकी की शुरुआत छोटे स्वरूप में की थी, लेकिन यह लगातार लोगों की श्रद्धा के साथ बढ़ती ही जा रही है. (Khatu Shyam ki Holi) खाटू श्याम की झांकी को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली है. रास्ते में पड़ने वाले मस्जिदों और मजारों को ढका जा रहा है, ताकि कोई इन पर रंग फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश न कर सके।
https://youtu.be/sHKAyAfXGx0








