Kisan Mahapanchayat : दिल्ली में किसानों की महापंचायत, हजारों की भीड़ जमा होगी ..

Kisan Mahapanchayat : दिल्ली में किसानों की महापंचायत, हजारों की भीड़ जमा होगी ..
Facebook
X
WhatsApp

Kisan Mahapanchayat : किसान आज दिल्ली में महापंचायत करने वाले हैं जिसमें शिरकत करने के लिए 30 हजार से ज्यादा किसान पहुंच रहे हैं। महापंचायत के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी ट्रैफिक जाम भी हो सकता है सो पुलिस ने यात्रियों को मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कों से बचने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic advisory) जारी की है।

Kisan Mahapanchayat : रामलीला मैदान में है जुटान

“किसान मजदूर महापंचायत” दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली है जिसमें शामिल होने के लिए खासकर पंजाब से 800 से अधिक बसों, ट्रकों और कई ट्रेनों में सवार होकर किसान दिल्ली आ रहे हैं। महापंचायत ऐसे समय में की जा रही है जब किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) और एसकेएम (गैर-राजनीतिक) के बैनर तले दूसरे किसान संघ, पंजाब के शंभू और खनौरी में धरना दे रहे हैं।

Kisan Mahapanchayat

Kisan Mahapanchayat : पुलिस की हरी झंडी

बताया जाता है कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) को दिल्ली पुलिस और नगर निगम से सभा के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने उसे 14 मार्च को रामलीला मैदान में महापंचायत आयोजित करने और दिल्ली नगर निगम प्रशासन के सहयोग से पार्किंग स्थान और पानी मुहैया कराने, शौचालय और एम्बुलेंस जैसी अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था के लिए एनओसी दे दिया है। वैसे, किसानों को दोपहर 2.30 बजे के बाद अपना कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद मैदान खाली करने के लिए कहा गया है। उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

image 224

यह संगठन 37 कृषि संघों का एक समूह है, जिसने 22 फरवरी को चंडीगढ़ में एक बैठक में ‘महापंचायत’ का आह्वान किया था। बीकेयू (एकता-दकौंदा) के धनेर गुट के प्रमुख मंजीत धनेर का दावा है कि पंजाब से 30,000 से ज्यादा किसानों की दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।

image 225

Kisan Mahapanchayat : क्यों है महापंचायत

image 226

किसान संगठन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने और सभी किसानों के लिए पूर्ण कर्ज माफी सहित कई मांगे कर रहे हैं। नेताओं ने कहा हैकि हरियाणा और केंद्र की भाजपा सरकारें एक बड़े आयोजन के लिए रामलीला मैदान की ओर जा रहे किसानों के आंदोलन को बाधित नहीं कर रही हैं।

https://youtu.be/NrK_v7VTaSg?si=pPjLiek9y4GRAI_u

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें