‘कुमकुम भाग्य’ फेम पूजा बनर्जी ने आज सुबह एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है. एक्ट्रेस और उनके पति संदीप सेजवाल शनिवार सुबह पैरेंट्स बन गए हैं. पूजा के भाई, नील बनर्जी ने इस खबर की पुष्टि की और साझा किया कि पूजा इस समय अस्पताल में है. उन्होंने कहा, “हम अभी नागपुर में हैं और हम अपने परिवार में इस सदस्य के आने से बेहद खुश हैं. हमारे परिवार में हर कोई सेलिब्रेटी मोड में है. बेबी के पिता और दादी अस्पताल में पूजा के साथ हैं. हम भी बेबी को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते और जल्द ही उससे मिलने जाएंगे।
पूजा बनर्जी ने पिछले महीने ‘कुमकुम भाग्य’ को छोड़ दिया था और कहा था कि उन्हें पहले अपनी हेल्थ का ध्यान रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा था, “मैंने अपने शो के मेकर्स को यह नहीं बताया कि मैं अभी छोड़ रही हूं. यदि मामले बहुत बड़ा होगा या कोई डर है तो मुझे एक ब्रेक लेना पड़ सकता है और यह मेरी प्लानिंग से बहुत पहले एक जबरन ब्रेक होगा।
पूजा बनर्जी ने आगे कहा था,”लेकिन स्वास्थ्य पहले आता है, मैं इसमें मदद नहीं कर सकते. अगर यह बात आती है तो आपको यह करना होगा.” इसके बाद, उन्होंने फेयरवेल पार्टी की एक झलक भी शेयर की थी, जिसे ‘कुमकुम भाग्य’ की टीम ने उनके आखिरी दिन पर आयोजित किया था।
पूजा बनर्जी रूटीन लाइफ
पूजा बनर्जी ने एक अन्य इंटरव्यू में ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान वह किस तरह अपना ख्याल रख रही हैं. उन्होंने अपनी रूटीन डाइट और प्लानिंग को शेयर किया. उन्होंने इंडिया डॉट कॉम को बताया कि वह प्रेग्नेंसी के दौरान किस तरह का खाना खा रही थीं, जिससे उनके शरीर की हेल्थ बनी रहे।









