Lakhimpur: छह सितंबर को खीरी आएंगी कमिश्नर, करेंगी जनता दर्शन 11 से 02 बजे के बीच कलेक्ट्रेट में होगी जनसुनवाई, मौजूद रहेंगे जनपदीय अफसर

Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जनपद में आम जनमानस की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों का गुणवत्तापूर्वक प्रभावशाली ढंग से निराकरण, अनुश्रवण एवं समन्वय के लिए आयुक्त, लखनऊ मंडल डॉ रोशन जैकब 06 सितंबर को प्रातः 11 बजे से लेकर अपरान्ह 02 बजे के मध्य कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन कर जनता की समस्याओं को सुनेगी।

आयुक्त के जनता दर्शन में आमजन की दैनिक जीवन से जुड़ी विभिन्न में समस्याएं यथा बिजली, पानी, सड़क, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास, जल निकासी, दैवी आपदा, वरासत, सार्वजनिक भूमि पर अनधिकृत कब्जा, भूमि विवाद, विभिन्न प्रकार की पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली से मिलने वाले राशन आदि के मामलो की सुनवाई की जाएगी। इस दिवस का आयोजन प्रभावी ढंग से एवं उच्च कोटि की संवेदनशीलता के साथ आम जनमानस की मूलभूत समस्याओं के सफल समाधान के दृष्टिगत किया जाएगा। इस आयोजन में जिलाधिकारी, जनपद के सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वंय मौजूद रहेंगे।

रिपोर्ट- उमेश बंसल

https://youtu.be/nqr4pKEP2CM?si=67fRwgT60HN9eZNf

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/ayodhyas-saint-paramhamsa-acharya-threatened-to-kill-udhayanidhi-stalin-reward-of-rs-10-crore-for-the-beheader

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें