Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में 35 आपदा मित्र लखनऊ में प्रशिक्षण के लिए रवाना

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में 35 आपदा मित्र लखनऊ में प्रशिक्षण के लिए रवाना
Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा से निपटने के लिए लखनऊ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के लिए तीसरे चरण में खीरी से 35 युवा रवाना हुए। गुरुवार को खीरी कलक्ट्रेट से आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा से निपटने के लिए लखनऊ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के लिए युवाओं की एक बस लखनऊ के लिए रवाना हुई।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने युवाओं को रवाना करते हुए कहा कि आपदा मित्र प्रशिक्षण के दौरान आपदा से निपटने के लिए आवश्यक सभी जानकारी प्रदान की जाएगी। (Lakhimpur Kheri) उन्होंने युवाओं से मेहनत के साथ प्रशिक्षण ग्रहण करने और जनपद का नाम रोशन करने का आहवान किया है।

Lakhimpur Kheri: प्रशिक्षण का महत्व

गुरुवार को खीरी कलक्ट्रेट से आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा से निपटने के लिए लखनऊ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के लिए युवाओं की एक बस लखनऊ के लिए रवाना हुई। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी युवा लखनऊ में 12 दिन का प्रशिक्षण लेंगे। जिसमें आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह परियोजना नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी गृह मंत्रालय के द्वारा चलाई जा रही है। जिसमें युवा आपदा मित्रों को आपदा से निपटने के लिए लखनऊ में 12 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताते चलें कि अब तक दो चरणों में जिले में के 465 आपदा मित्र प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसडीएम विधेश, राजीव निगम आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- उमेश बंसल

https://youtu.be/T8M5HmtlKmY?si=k1FzmVuNCWOrnQzM

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें