Lakhimpur kheri: लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 15.10.2023 को कोतवाली सदर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0994/2023 धारा 379 भादवि की घटना का सफल अनावरण करते हुये 01 नफर अभि0 छोटू गौतम पुत्र प्रीतम उम्र 20 वर्ष नि0 मो0 शिवपुरी गढ़ी रोड़ मेला मैदान थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी को 05 अदद चोरी के एण्ड्राइव मोवाईल के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त छोटू गौतम ने पूछताछ में बताया कि उसने दिनांक 10.10.2023 को थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के मेला मैदान में एक दुकान से चोरी की थी। (Lakhimpur kheri) चोरी के मोबाइल वह अपने घर पर छुपाकर रखता था। पुलिस ने अभियुक्त के घर पर दबिश देकर 05 अदद चोरी के मोबाइल बरामद कर लिए।
उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध धारा 411/413 भादवि की बढोत्तरी की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान मा० न्यायालय भेजा गया है।
Lakhimpur kheri: इस कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मी शामिल रहे
इस कार्रवाई में कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार, उप निरीक्षक श्री राकेश कुमार, उप निरीक्षक श्री राजेश कुमार, प्रभारी चौकी मेला मैदान श्री शिवपाल सिंह, प्रधान आरक्षी श्री महेश कुमार, आरक्षी श्री प्रदीप कुमार, आरक्षी श्री आशीष कुमार, आरक्षी श्री राजेश कुमार, आरक्षी श्री रविन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।
1.छोटू गौतम पुत्र प्रीतम उम्र 20 वर्ष नि0 मो0 शिवपुरी गढ़ी रोड़ मेला मैदान थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी










