Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं
Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। पुलिस, प्रशासनिक अफसरों ने शिकायत सुनकर निस्तारण कराया। (Lakhimpur Kheri News) डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एसपी गणेश प्रसाद साहा के संग कोतवाली सदर में आयोजित थाना समाधान दिवस पहुंचे, जहां दोनो अफसरों ने फरियादियों से रूबरू होकर समस्याएं सुनी।

Lakhimpur Kheri News: पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझ कर दूर करें।

समाधान दिवस थाना कोतवाली सदर में डीएम ने कहा कि राजस्व-पुलिस से सम्बन्धित शिकायतें का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित कराए। (Lakhimpur Kheri News) इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली क्षम्य नही होगी। पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझ कर दूर करें। फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें। अगर मामला गंभीर है तो तत्काल एसडीएम, तहसीलदार को अवगत कराएं, ताकि अधिकारी मौके पर जाकर समाधान करें।

उन्होनें शिकायत पंजिका का निरीक्षण कर निस्तारित शिकायतों के बाबत स्वयं दूरभाष पर शिकायतकर्ताओ से बात कर उनका सत्यापन कर जानकारी ली कि वह शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता से सहमत है। (Lakhimpur Kheri News)थाना समाधान दिवस में येप्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर कराएं।

समाधान दिवस में एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर, सीओ सदर, थानाध्यक्ष सदर, लेखपाल, कानूनगो, पुलिसकर्मी, राजस्वकर्मी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- उमेश बंसल

https://youtu.be/Mo1jMj-VW6w?si=4JUs-riT4AsdKMMB

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें