Lakhimpur News : लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेन एकेडमी मीरपुर में शारीरिक दौड़ के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। छात्र की पहचान शिवांश वर्मा के रूप में हुई है। वह कक्षा 12 का छात्र था।
राज्यसभा की कार्यवाही 15 दिसंबर तक के लिए स्थगित. #india24x7livetv #NewsUpdate pic.twitter.com/AaOxC2kf6G
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 14, 2023

Lakhimpur News : फिजिकल दौड़ के दौरान बेहोश होकर मैदान में गिरा छात्र
छात्र के परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण उनकी बेटे की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पहली बार की दौड़ के दौरान ही शिवांश की हालत बिगड़ने लगी थी, लेकिन इसके बावजूद टीचर्स ने उसे दौड़ लगवाई। छात्र के पिता अनिल कुमार ने बताया कि जब शिवांश की हालत बिगड़ने लगी तो टीचर्स ने उसे एंबुलेंस बुलाने के लिए कहा, लेकिन एंबुलेंस कई घंटे बाद भी नहीं पहुंची। इसके बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Lakhimpur News : परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप लगाया
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रधानाचार्य कमल शर्मा ने बताया कि प्री बोर्ड की परीक्षा चल रही है। आज प्रैक्टिकल था एक राउंड के बाद ही वह गिर गया। जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। फिलहाल स्कूल प्रशासन की कोई लापरवाही नहीं है। पुलिस ने बताया कि छात्र की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।









